BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : कालेज प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठीं मेडिकल की छात्राएं

मथुरा। इंटरनल एग्जाम में जानबूझ कर कालेज कम अंक देने का आरोप लगा कर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक कालेज के छात्र, छात्राएं सडक पर उतर आये। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि कालेज प्रशासन जानबूझ कर परेशानी खडी कर रहा है। दूसरी ओर कालेज प्रशासन ने छात्र, छात्राओं की मांग पर सफाई देते हुए कहा है कि इंटरनल एग्जाम में अंक देना उनके हाथ में नहीं है। विश्वविद्यालय से नियुक्त एग्जामिनर परीक्षा लेने आते हैं और वहीं अंक देते हैं। कुछ विद्यार्थी इंटरनल एग्जाम में अंक बढवाने की बात कर रहे हैं जो कि किसी भी स्थिति में संभव नहीं है। कालेज प्रशासन के स्तर से समाधान योग्य जितनी भी मांग हैं उन्हें हम पूरा करते हैं। कालेज प्रशासन का यह भी कहना है इंटरनल एग्जाम में जिन छात्र छात्राओं के अंक कम आए हैं वही यह सब बातें कर रही हैं। धरने पर बैठै 2017 बैच के छात्राओं ने कहा कि अभी भी पहली साल में बैच चल रहा है। जो परीक्षा कॉलेज में कराई जाती हैं उनमें अंक नहीं दिए गए। आगामी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं देते हैं। छात्राओं का कहना है कि फीस के नाम भी हजारों रुपए अधिक लिए जाते हैं।
एनएच टू स्थित इस कालेज के नाराज छात्र, छात्राओं ने कालेज प्रशासन के खिलाफ हडताल कर दी है। हड़ताल के समय कुछ छात्राएं रोती हुई नजर आईं। बीएएमएस तृतीय वर्ष की छात्राओं ने कहा कि कॉलेज द्वारा लाखों रुपए की फीस ली जाती हैं। लेकिन, अभी तक एक साल की परीक्षा भी नहीं हुई हैं। धरने पर बैठै 2017 बैच के छात्राओं ने कहा कि अभी भी पहली साल में बैच चल रहा है। जो परीक्षा कॉलेज में कराई जाती हैं उनमें अंक नहीं दिए गए। आगामी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं देते हैं। छात्राओं का कहना है कि फीस के नाम भी हजारों रुपए अधिक लिए जाते हैं।
छात्राओं का कहना है कि उन्होंने नीट की परीक्षा दी। इतनी मेहनत की। लेकिन, कॉलेज प्रशासन फेल करने में जुटा है। छात्राओं का कहना है कि अभिभावकों से बात नहीं करते हैं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More