BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मीडिया हमेशा से मार्गदर्शक की भूमिका में रहा है और रहेगाः पूरन प्रकाश

मथुरा। वर्तमान परिस्थितियों में मीडिया की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। लोगों तक सही सूचना पहुंचाने की जिम्मेदारी मीडिया को ही निभानी होगी। लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। भ्रामक सूचनाएं दी ज रही हैं। ऐसे में लोग सही और गलत का पता लगाने के लिए मीडिया के ही भरोसे है। ऐसे में मीडिया की जिम्मेदारी कीं ज्यादा बन जाती है। ये बातें भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने नन्दी गौशाला ट्रस्ट के बेनर तले लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ पत्रकारिता के महत्व पर शिववाला नाथ नगर, वृन्दावन रोड़, मथुरा स्थित कार्यालय पर  आयोजित विचार गोष्ठी में कहीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा की सम्मानित जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहाकि देश हित में सरकारों की योजनाओं को आम जनता तक सही ढंग से पहुंचाने का दायित्व मीडिया बखूवी निभा सकता है एवं इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विधायक बलदेव पूरन प्रकाश ने कहाकि नूतन वर्ष की शुरुआत में सन्त महात्माओं का सानिध्य मिला पूरा वर्ष सन्त महात्माओं के निर्देश पर वीतेगा, उन्होंने मीडिया के सहयोग के विना आज कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकते हैं मीडिया हमेशा से मार्गदर्शक की भूमिका में रहा है और रहेगा। इस अवसर पर सन्त हरिबोल बाबा अपने विचार रखते हुए कहा कि देश में आज जो हालात पैदा किये जा रहे हैं वह चिन्ता का विषय है तथा मीडिया आम जनता में फैल रही भांतियों को फैलने से रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, इस अवसर पर महामंडलेश्वर नवलगिरी जी महाराज ने भी मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार ने जो निर्णय देश हित में किये हैं तथा सीएए और एनआसी को लेकर जो मुसलिम समाज में भांतियां फैलाई जा रही है जिससे देश में एक भय का वातावरण बना है मीडिया को इन दोनों सुधारों को वारीकी से जनता के मध्य रखना चाहिए, उन्होंने कहा कि इस संशोधनों से किसी का कोई नुकसान होने वाला नही है। वरिष्ठ भाजपा नेता उदयन शर्मा ने अपने उद्वोधन में कहा कि पत्रकार किस कठिन से कठिन परिस्थियों में जाकर समाचारों का संकलन करते हैं, इसकी सराहना होनी चाहिए लोगों के मध्य अगर कोई विश्वास करने की यदि वात की जाय तो वह समाचार माध्यम ही है आज शोसल मीडिया भी त्वरित आम जनता तक पहुंच का एक माध्यम बना है, वरिष्ठ पत्रकार सी.पी. सिकरवार ने इस अवसर पर मीडिया सेन्टर के माध्यम से किये गये रचनात्मक कार्यों की प्रशन्सा की और कहा कि गुट वाजी और निजी स्वार्थों को छोड कर किये जा रहे मीडिया सेन्टर के कार्य में लगे साथी पत्रकारों का समाज के अन्य क्षेत्रों में भी कार्य हो सकता है यह साबित कर दिया है। सुनील शर्मा ने कहाकि सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं। मीडिया को आम जनता की आवाज बने और लोगों की समस्याओं को सरकारों तक पहुंचाने का माध्यम बनें। नरेन्द्र भारद्वाज ने कहाकि हर मंच पर सब बातें तो हो जाती हैं मगर मीडिया कर्मियों की समस्याएं तथा उनकी आवश्यकताओं की तरफ न तो सरकार में बैठे लोगों का ध्यान है और न ही शासन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान है। मीडियाकर्मियों की बात को भी प्रमुखता से उठाने की आवश्यकता है। सन्त चितप्रकाशानन्द ने अध्यक्षता करते हुए सभी उपस्थितजनों तथा मीडियाकर्मियों को अपने कार्य को तनमयता से करके आम जनमानस की सेवा करने का आर्शीवाद प्रदान किया इस अवसर पर पुर्व न्यायाधीश महेशपुरी गोस्वामी, देव द्विवेदी, देवाशीष, महेश वर्मा, लोकेश चैधरी, बीपीएस खुराना, महेश मीणा, सुमित गोस्वामी, रमेश पाठक, अजय अग्रवाल हिमांशु चतुर्वेदी, दीपक चतुर्वेदी, नीतीश ठाकुर आदि की उपस्थिति रही । मंच संचालन सुभाष सैनी एवं अजय अग्रवाल ने किया, धन्यवाद ज्ञापन संतोष शर्मा, दीपक चतुर्वेदी ने किया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More