देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जाने माने फिल्मकार और नाट्यकर्मी संदीपन विमलकांत नागर का शनिवार देर रात मथुरा में उनके पैतृक निवास पर निधन हो गया। संदीपन नागर के निधन की खबर जैसे ही लोगों को मिली। खबर फैलते ही ब्रज के साहित्य जगत में मायूसी छा गई। लोगों की ओर से सोशाल मीडिया पर भर शोक व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। फिल्म निर्देशक संदीपन नागर मूल रूप से मथुरा के रहने वाले संदीपन नागर सुप्रसिद्ध साहित्यकार अमृतलाल नागर के धेवते व वरिष्ठ लेखिका और नगीना, निगाहें, बागबान जैसी सुपरहिट फिल्मों की लेखिका डॉ. अर्चना नागर के ज्येष्ठ पुत्र हैं। उनके अनुज सिद्धार्थ नागर भी मुंबई में वरिष्ठ निर्देशक हैं।
हाल ही में ब्रज संस्कृति शोध संस्थान ने उन्हें ब्रज निधि के सम्मान के सम्मानित किया था।
आगरा- मथुरा सहित पूरे ब्रज क्षेत्र से उन्होंने तमाम नई प्रतिभाओं को मौका दिया और उन्हें सिल्वरस्क्रीन तक पहुंचाया। ब्रज भाषा की पहली फिल्म ब्रज भूमि का वो हिस्सा रहे थे। उनकी पिछले माह रिलीज हुई फिल्म सांझा को काफी सराहा गया था।
संगीत नाटक अकादमी सहित भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और तमाम संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने पीछे पत्नी रश्मि नागर पुत्र व पुत्री को छोड़ा है। हाल में ही उन्होंने एक फीचर फिल्म बनाने की घोषणा भी की थी। संदीप नागर के अनुज सिद्धार्थनगर जाने-माने फिल्म निर्देशक है और लंबे समय से मुंबई में रहते हैं। फिल्घ्मकार के असमय निधन से आगरा के फिल्घ्म प्रेमियों में गहरा शोक है। शहर में होने वाली सांस्घ्कृतिक गतिविधियों में संदीपन बढ़चढ़ कर शामिल होते थे और आयोजकों को प्रोत्घ्साहित करते थे। उनके मार्गदर्शन पर चलकर शहर की कई युवा प्रतिभाओं को माया नगरी में पहचान बनाने में सहयोग मिला था।













Related Items
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज
लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका, BSP सांसद मलूक नागर हुए RLD में शामिल
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव