देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। 20 हजार रूपये के लिए किराये पर रह रहे परिवार ने तीन महीने का खर्चा चलाने के लिए दूसरी किरायेदार महिला की हत्या कर दी। हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने पत्नी और साली के साथ गिरफ्तार कर लिया है। युवक मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। इसी बीच नीयत खराब हुई और हत्या के मामले में अब पत्नी और साली के साथ सलाखों के पीछे है। 18 अगस्त को थाना हाइवे क्षेत्र में छत पर सो रही महिला की हत्या कर दी गई थी। इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। स्वाट टीम व थाना हाईवे पुलिस ने रमेश उर्फ गब्दू पुत्र नत्थु सिह निवासी असरासी थाना कादर चोक जिला बदायू हाल पता मौहल्ला विकास नगर किराये का मकान भीम सैन थाना हाइवे मथुरा, लता पत्नी रमेश उर्फ गब्दू तथा लक्ष्मी पत्नी विजय सिंह निवासी ग्राम भदाल थाना वृंन्दावन मथुरा हाल पता गली नम्बर तीन सब्जी मण्डी शाहदरा दिल्ली को गोवर्धन चैराहे से गिरफ्तार किया।
19 अगस्त को मकान मालिक भीम सैन शर्मा के मकान में किरायेदार राजबीरी उर्फ बबीता की अज्ञात लोगों ने गला दबा कर हत्या कर दी थी। मृतिका के पुत्र कपिल सिंह पुत्र समय सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्तियो के विरूद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया था। भीमसैन के मकान में रमेश व उसकी पत्नी पहले से ही किराये पर रहते थे तथा उसकी साली लक्ष्मी रक्षाबन्धन पर उनके पास आयी थी। मृतका राजबीरी उर्फ बबीता दो तीन माह पहले ही उसी मकान मे किराये पर रहने आयी और मृतका अकेली किराये पर रहती थी और सभी लोग मजदूरी करते थे। किराये के मकान पर राजबीरी की हत्या उसी मकान मे रहने वाले किरायेदार रमेश उर्फ गब्दू पुत्र नत्थु सिह निवासी असरासी थाना कादर चोक जिला बदायू हाल पता मौहल्ला विकास नगर किराये का मकान भीम सैन थाना हाइवे मथुरा व उसकी पत्नी लता व लक्ष्मी (रिस्ते की साली) द्वारा की गयी। घटना करने का मुख्य उद्देश्य यह था कि मृतका द्वारा 18 अगस्त को रमेश उर्फ गब्दू व उसकी पत्नी लता व लक्ष्मी चारों बैठकर किराये के मकान में आपस में बाते कर रहे थे। तभी राजबीरी ने यह बात कही कि मेरी बेटी का पुत्र पैदा हुआ है। मेरे पास 20-25 हजार रूपये हंै। मैं कल कपडे व सामान लेकर अपनी बेटी के घर जाऊंगी। यह बात रमेश, लता व लक्ष्मी सुनकर चुप हो गये, बाद मंे योजना बनाई कि यदि लक्ष्मी को रास्ते से हटा देते हंै तो 20-25 हजार रूपया मिल जाऐगे। दो तीन महीने का खर्चा चल जायेगा। राजबीरी उर्फ बबिता 18-19 की रात में मकान की छत पर सो रही थी तभी रात के करीब एक बजे रमेश व उसकी पत्नी लता व साली लक्ष्मी तीनांे ने सोते हुए छत पर राजबीरी को दबोच लिया। लता ने उसके हाथ पकडे तथा लक्ष्मी ने दोनांे पैर पकडे तथा रमेश ने एक हाथ से उसका मुह दवाकर व दूसरे हाथ से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद उसके पास से चाबी प्राप्त कर मृतका राजबीरी उर्फ बबीता के कमरे से 20 हजार रूपये व एक मोबाइल ले लिये। घटना के दो दिन बाद रमेश आदि को यह पता चला कि पुलिस हमारी तलाश कर रही है। षुक्रवार को दिल्ली जाने की फिराक में गोवर्धन चैराहे पर खडे थे। जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी