BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : मैदान में सेना के हेलीकॉप्टर ने की इमरजेंसी लैंडिंग

मथुरा। हेलीकॉप्टर यहां करीब 15 मिनट तक खड़ा रहा था। सूचना के साथ ही मौके पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। मगर किसी को भी सेना ने हेलीकॉप्टर तक नही आने दिया।


तकनीकी खराबी के चलते सेना के हेलीकॉप्टर ने बरसाना के संकेत गांव स्थित एसआरआर पब्लिक स्कूल के मैदान में इमरजेंसी लेंडिंग की। हेलीकॉप्टर यहां करीब 15 मिनट तक खड़ा रहा था। सूचना के साथ ही मौके पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। मगर, किसी को भी सेना ने हेलीकॉप्टर तक नही आने दिया।  इंस्पेक्टर बरसाना आजाद पाल का कहना है कि सेना ने पुलिस से किसी तरह की मदद नहीं मांगी। ग्रामीणों सहित पुलिस को भी दूर रखा गया।


इंस्पेक्टर बरसाना आजाद पाल सिंह ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान प्रीतम सिंह ने पुलिस को सूचना दी, मेरे आने तक पायलेट और सह पायलेट हैलीकाप्टर में कुछ कर रहे थे। इसके बाद हैलीकाप्टर उड कर चला गया। एहितयात के तौर पर सेना के हेलीकॉप्टर ने आपात कालीन लेंडिंग ली थी। करीब 15 मिनट के बाद वह उड़ गया। ग्रामीणों ने बताया कि लेंडिंग से पहले हेलीकॉप्टर में गांव के ऊपर कई चक्कर भी लगाए।

शायद सेना हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारने के लिए मैदान की तलाश कर रही थी। इसके बाद उसने मैदान में लेंडिंग की। जब इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हालांकि सैनिकों ने उन्हें हेलीकॉप्टर के करीब तक नहीं आने दिया। इलाका पुलिस भी हेलीकॉप्टर तक नहीं पहुँच सकी।किसी को यह जानकारी नहीं हो पाई की आखिर हेलीकॉप्टर मैदान में क्यों उतारा गया। माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण ही उसे नीचे उतारा गया और बाद खराबी को दूर कर लिया गया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More