BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : गांव में वसंत पंचमी के दिन रखी जाती है सामूहिक होली

मथुरा। ब्रज में वसंत पंचमी से चालीस दिवसीय होली यानी फाग महोत्सव का शुभारम्भ हो गया। इसी दिन समूचे ब्रज में होली का डांढा भी गढ जाता है। यानी कि गांव गांव होली का वह स्थान चयनित हो जाता है जहां होली रखी जानी है। इसके बाद इस होली को धीरे धीरे बडा किया जाता है। मंदिरों में इस चालीस दिन विधिविधान से होली खीली जाती है। जबकि ब्रज के ग्रामीण अंचल में रसिया और सांखी रात के समय महिला पुरूष खेलते हैं। ठा. बांकेबिहारी मंदिर के आंगन में गुरुवार को वसंती बयार ऐसी बही की हर कोई मदमस्त नजर आया। ठा. बांकेबिहारी ने भक्तों संग होली खेली। इस दौरान मंदिर में जमकर रंग और गुलाल की बौछार हुई। ऋतुराज बसंत के आगाज पर वसंती रंग में सजे ठा. बांकेबिहारी होली खेलते हुए भक्तों को अनुपम दर्शन आल्हादित कर रहे थे। होली के रसिया के बीच श्रद्धालुओं पर जब अबीर-गुलाल उड़ना शुरू हुआ तो हर कोई ठाकुरजी के इस रंग में सराबोर होने की कोशिश में जुट गया। हर किसी की इच्छा कि सबसे आगे पहुंचकर ठाकुरजी के प्रसादी रंग में सराबोर होकर जीवन धन्य बना लें।

ब्रज की होली के प्रमुख कार्यक्रम
27 फरवरी महावन में रमणबिहारी के आंगन में होली
22 फरवरी शिवरात्री को बरसाना में रात्री में होली की प्रथम चैपाई निकालेगी
3 मार्च फाग आमंत्रण महोत्सव नंदगांव, लड्डू होली बरसाना
4 मार्च बरसाना लठामार होली
5 मार्च नंदगांव लठामार होली
6 मार्च श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में होली
7 मार्च गोकुल में छड़ी होली
11 मार्च बलदेव के हुरंगा

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More