BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

मंडी विवादः मडी समिति में अनिश्चित कालीन धरना शुरू

मथुरा। मंडी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मथुरा की अनाज मंडी में लम्बे समय से कारोबार ढप पडा है। सब्जी मंडी में भी कारोबारी कभी आगे बढने कभी पीछे हटने की रणनीति अपनाते रहे हैं। पिछले 13 दिन से फल और सब्जी मंडी में चल रहा क्रमिक अनशन अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील हो गया है। मंडी कारोबारियों ने ऐलान किया है कि जब तक मंडी प्रशासन अपनी हटधर्मिता नहीं छोडता उनका आंदोलन जारी रहेगा।
दूसरी ओर मंडी समिति प्रशासन का कहना है कि मंडी कारोबारी अपनी ही बात से पीछे हट रहे हैं, वह दबाव बनाकर अतिक्रमण हटाओ अभियान को बंद कराना चाहते हैं जबकि यह पहले ही साफ कर दिया गया है कि लखनउ से सचिव स्तर से मिले आदेशों के बाद यह अभियान शुरू किया गया है।
कुछ राजनीतिक और मजदूर सगठनों के लोग भी आंदोलन से जुड गये हैं। किसान गरीब मजदूर एकता संघ के अध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी शनिवार को निश्चित कालीन धरने पर बैठ गये। उन्होंने कहाकि जब तक मंडी प्रशासन पीछे नहीं हटता आंदोलन जारी रहेगा। चांद हाशमी, सिराज, हुकुम सिंह यादव, अनिल अग्रवाल, नईम कुरैशी, परवेज, वाजिद, शाबिर, बकार, हाजी इकबाल, हाजी सलीम, शाहिद कुरैशी, राजेन्द्र पटेल, लोकेश शर्मा, सोनू आदि मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More