BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एक फोन कीजिए रक्तदान हाजिर, ये है इन योद्धाओं का जज्बा

मथुरा। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कॉरोना कोविड-19 संक्रमण बीमारी के अंतर्गत पांचवा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । इसमें 37 लोगों ने रक्त दान कर देशसेवा का प्रण लिया।


 समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा व महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा के द्वारा  ऑन कॉल रात्रि में बच्चे को रक्त देकर जान बचाने वाले 2 रक्तदाताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया।  


शिविर  का शुभारंभ बल्देव विधायक वा समिति संरक्षक पूरन प्रकाश ने फीता काटकर शुभारंभ किया इस अवसर पर उन्होंने सभी रक्त दाताओं को संबोधित करते हुए कहा इस कार्य से अधिक पुनीत कार्य कोई नहीं है। रक्तदान शिविर में प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी समिति इस पूरे लॉकडाउन में लोगों की सहायता करने के साथ जरूरतमंद मरीजों को रक्त की पूर्ति करने के लिए चार शिविर पूर्व में लगा चुकी है।


समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र के साथ अभी रक्त दाताओं की सुरक्षा के लिए एन 95 मास्क एवम् हेलमेट उपहार स्वरूप दिया गया स ब्लड बैंक के निर्देशक बृजेश शर्मा ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को समय पर आसानी से ब्लड उपलब्ध करवाना ही हमारा उद्देश्य है।


इस अवसर पर श्रीपाल बघेल ,जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष हरवीर चैधरी ,महानगर अध्यक्ष गणेश पाल, युवा अध्यक्ष अर्जुन पंडित, आचार्य लक्ष्मी कांत शास्त्री मुकेश शर्मा, हेमंत अग्रवाल, सत्यदेव शर्मा, राजकुमार, श्रीमती जमुना शर्मा, सुशील कुमार चैहान, अंकुर गोस्वामी, माधव गौतम, निखिल अग्रवाल, गुंजन चैबे, श्रीमती विमलेश शर्मा कुमारी, रमन लाल वर्मा, प्रतिभा सिंह, विजय सैनी ,सत्यम गुप्ता, नीलम मिश्रा, मोहित कुमार ,रजत शर्मा चंद्रप्रकाश सिंह गोपाल कृष्ण अग्रवाल कमल पचैरी आदि लोगों ने रक्त दिया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More