BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : दान पुण्य, ध्यान स्नान के साथ मनाई मकर संक्रांति

मथुरा। कान्हा की नगरी में दानपुण्य, ध्यान स्नान के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया। यमुना और पवित्र कुण्डों में स्नान कर मंदिरों में प्रभु के दर्शन किये। जगह जगह लोगों ने भण्डारे किये और लोगों को खिचडी का प्रसाद वितरण किया।
वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन को उमड़ी। मंदिर में दर्शन करने को श्रद्धालुओं की संख्या पिछली साल से कम रही। इस दौरान ठाकुरजी को राजभोग में पंचमेवायुक्त विशेष खिचड़ी परोसी गई। श्रद्घालुओं ने वृंदावन में ठा. बांकेबिहारी मंदिर के अलावा श्रद्धालुओं ने राधाबल्लभ मंदिर, राधारमण, राधादामोदर, राधाश्यामसुंदर समेत अनेक मंदिरों में दर्शन किए। सुबह यमुना स्नान किया और वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा भी की। मकर संक्रांति के पर्व पर आराध्य के दर्शन के साथ दान पुण्य कर श्रद्घालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया। यमुना स्नान करने को घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर मंदिरों के दर्शन किए।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More