BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पत्रकार हितों के लिए मजीठिया वेज बोर्ड लागू कराएंगेः बृजेश पाठक

 

मथुरा। इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन आईजेयू की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में श्रमजीवी पत्रकार अधिनियम को लागू करने और पत्रकारों को श्रम संहिता के तहत लाए जाने की अपील एक मंच से की गयी।
आईजेयू की दो दिनों की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक व आईजेयू के राष्ट्रिय अध्यक्ष श्रीनिवास रेड्डी ने संयुक्त रूप से किया। बैठक की अध्यक्षता करते मंत्री ने कहाकि श्रमजीवी पत्रकारों के आर्थिक हालातों और उनकी जीवन शैली को बेहतरीन बनाने के लिए वेज बोर्ड की सिफारिशों को लागू करना अत्यंत ही आवयशक है, उन्होंने आश्वाशन दिया कि वो शीघ्र ही इस मुद्दे को केन्द्र सरकार के संज्ञान में लाएंगे।
राष्ट्रिय अध्यक्ष श्रीनिवास रेड्डी ने पत्रकार उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र ही लागू करने की अपील की गयी। प्रेस कॉउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य व तेलंगाना सरकार के मीडिया सलाहकार ( कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त)  अमर देवुलापल्ली ने पंजाब सरकार की तर्ज पर शीघ्र ही सम्पूर्ण देश में पत्रकारों के लिए टोल फीस मांफ करने के लिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखने की बात कही
प्रेस कॉउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य व आईजेयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. एन सिन्हा ने भी वर्तमान पत्रकारिता के स्तर में सुधार,संरक्षण व अन्य मुद्दों पर गहन मंथन कर अपने विचार व्यक्त किये। प्रेस कॉउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य व आईजेयू के राष्ट्रीय महासचिव बलविंदर सिंह जम्मू ने जम्मू कश्मीर के पत्रकारों के सीमित अधिकारों पर चिंता व्यक्त करते हुए उसके निराकरण की बात कही
बैठक का सफल संचालन उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महासचिव रमेश शंकर पाण्डेय ने व अंत में धन्यवाद प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद पाण्डेय ने किया
। आईजेयू की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की चार सत्रों में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पांडुचेरी, ओड़िसा, लद्दाख, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, झारखंड, छतीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया।
मथुरा आईजेयू ईकाई की तरफ से बैठक में अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार मधुसूदन शर्मा, लोकेश चैधरी, सुभाष सैनी, मोहन प्रसाद मीणा, सुमित गोस्वामी, सलमान व उमाशंकर शर्मा श्कल्लन पंडित ने सहभागिता की। आईजेयू की बैठक में लिये गये निर्णय पर चंद्रप्रताप सिंह सिकरवार, अजय अग्रवाल, शिवशंकर शर्मा, रौतेश कश्यप, दलवीर विद्रोही, अमित शर्मा, रमेश पाठक,  तोरन सिंह, भीकम सिंह, डिंपल अग्रवाल, बालकिशन अग्रवाल, पवन शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More