BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : शराब तस्करी में युवाओं को धकेल रहे माफिया

मथुरा। शेरगढ़ तिराहे पर कोतवाल अपने हमराहों के साथ संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रहे थे, तभी हरियाणा की तरफ से एक होंडा सिटी कार आती दिखाई दी, जिसे रोककर तलाशी ली तो गाड़ी में 50 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी को आवकारी अधिनियम में जेल भेजा गया है।
सीओ जगदीश कालीरमन ने बताया है कि प्रभारी छाता रमेश प्रसाद भारद्वाज उप निरीक्षक रिंकू कुमार मय हमराह गौरव चैधरी, योगेश कुमार, सतेंद्र कुमार व सर्विलांस मथुरा के लोकेश कुमार, हरवीर सिंह को लेकर शेरगढ़ तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी हरियाणा की तरफ से होंडा सिटी कार संख्या डीएल-3सीएए-7202 को रोका गया, जिसमें 50 पेटी इम्पेक्ट ग्रेन अंग्रेजी शराब भारी हुई थी। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अमित पुत्र राजपाल निवासी दयानन्द कालोनी माता मंदिर थाना सेक्टर 5 गुडगांव हरियाणा बताया है। क्षेत्राधिकारी जगदीश कालीरमन ने बताया है कि शराब माफियाओं द्वारा पहले बड़े वाहनों से शराब की तस्करी की जाती थी, लेकिन अब छोटे लग्जरी वाहनों को शराब की तस्करी में प्रयोग में लाया जा रहा है। इसके अलावा माफियाओं द्वारा युवाओ को आर्थिक लालच देकर शराब तस्करी के धंधे से जोड़ रहे हैं। अभी तक कोसीकलां, छाता, शेरगढ़ थानों में शराब की तस्करी करते पकड़े गए सभी आरोपियों की उम्र 18 से 26 वर्ष की रही है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More