BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : लोगों को कैंसर के प्रति किया जागरूक

मथुरा। नयति मेडिसिटी आमजन को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए कैंसर जागरूकता माह मना रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें खजानी वुमेन्स की छात्राओं ने कैंसर की थीम पर अपनी प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर नयति मेडिसिटी के कैंसर सेंटर के चेयरमैन डा.शान्तनु चैधरी ने कहा कि हमारे यहां मथुरा तथा आसपास के सात हजार से कैंसर के मरीज लगातार आकर अपना इलाज करा रहे हैं। सही समय पर कैंसर का अगर इलाज कराया जाय तो यह पूरी तरह से ठीक हो सकता है। अब तक नयति में कैंसर के 7 हजार से अधिक कैंसर के मरीज बिल्कुल स्वस्थ हो चुके हैं। हमारे यहां एक ही छत के नीचे कैंसर की जांच (पेट-सीटी मशीन) से लेकर सटीक इलाज के लि, कीमोथेरेपी, संबंधित सर्जरी, रेडिएशन तथा बोनमैरो ट्रांसप्लांट आदि मौजूद है, जिसकी वजह से लोगों को कहीं और नहींं भटकना पड़ता। कैंसर का इलाज लंबा चलता है। घर के पास इलाज मिलने के बाद कई प्रकार की असुविधाओं से बचा जा सकता है। इसके अलावा कैंसर से संबंधित हर विभाग मौजूद है, जहां बेहतरीन डॉक्टरों की टीम कैंसर रोगियों का इलाज कर रही है। हमारे कैंसर सेंटर में कैंसर के इलाज की रेडियेशन मशीन वर्सा इलेक्टा 16 मिनट की डोज को केवल चार मिनट में देती है और साथ ही साथ ये रेडिएशन इतना सटीक है कि ये आसपास के हेल्थी सेल्स को नष्ट नहीं करता।
  नयति मेडिसिटी के कैंसर (मेडिकल) विभाग के डायरेक्टर डॉ अमित भार्गव ने कहा कि उन्होंने कहा कि कैंसर शब्द सुनते ही हम तीन तरीकों से टूट जाते हैं पहला लाइलाज बीमारी के साथ जीने का डर दूसरा महंगे इलाज के नीचे दबने का बोझ और तीसरा मेट्रो सिटीज का लम्बा रास्ता तय करने की समस्या। इसलिए हमने मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं प्रदान करने वाली कैन्सर यूनिट स्थापित की, जहां प्रिवेंटिव केयर से लेकर कैंसर के ,डवांस डायग्नोस्टिक से लेकर कैंसर के सटीक इलाज की व्यवस्था है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More