BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

लाॅकडाउनः कहीं सेवा का भाव, कहीं राहत की आस

मथुरा। प्रवासी मजदूरों के दर्द से हर कोई आहत है। भूखे प्यासे मजदूर तपती दोपहरी में लगातार चल रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रविवार को कोसीकला कोटवन हरियाणा बॉर्डर पर प्रवासी मजदूरों के लिए गुड़ख् चना, पेठा, केला, रोटी, सब्जी का वितरण किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश शर्मा, राहुल पूर्व प्रदेश सचिव पूर्व शहर अध्य्क्ष मलिक अरोरा, अभिलाष सक्सेना उपस्थित रहे!!
शहर की घनी बस्ती चैबिया पाड़ा क्षेत्र व उसके आसपास के इलाकों को हॉटस्पॉट से मुक्त करने के संबंध में श्री माथुर चतुर्वेद परिषद की एक आवश्यक बैठक पुण्य तीर्थ विश्राम घाट स्थित परिषद कार्यालय पर हुई। परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में चैबिया पाड़ा जो एक बहुत ही घनी बस्ती और शहर के मध्य स्थित है और उसमें वार्ड संख्या 48 57 और 68 के क्षेत्र आते हैं को प्रतिबंध मुक्त किये जाने की मांग की गई। दूसरी ओर
वहीं डीग गेट क्षेत्र में सोड़ा कोठी में रहने वाले लोगो का कहना है कि हमारी बस्ती का राशन डीलर डीग गेट चैराहा पार करके द्वारिका पेडे वाले कि दुकान के बराबर है। जिससे राशन लेने जाने वाले बस्ती के लोग चैराहा पार करके जा सकते है ।मास्क लगाकर और सोशल डिस्टनसिंग का पालन करने के बाद भी पुलिस कर्मी नही जाने दे रही जिससे भारी परेशानी बस्ती के लोगो को हो रही है।उन्होंने राशन की छूट की मांग की है। यही स्थिति भरतपुर गेट पर कई बस्तियों की बताई जा रही है वहाँ भी बस्ती के लोग राशन को लेकर परेशान है उन्हें भी नहीं जाने दिया जा रहा है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More