BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : अभी खत्म नहीं हुआ लॉकडाउन बरतें सावधानीः मिश्रा

मथुरा। अभी लाकडाउन खत्म नहीं हुआ है। लोगों को कोरोना के प्रति सचेत रहना होगा। लोगों को अभी भी जागरूक करने की जरूरत है। नोडल अधिकारी विपिन मिश्रा ने बिहारी जी नमकीन उद्योग में चल रही कम्युनिटी किचिन का निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यहाँ मौजूद तहसीलदार मांट राकेश सोनी ने उन्हें बताया कि किचिन से अभी तक करीब चार हजार पैकेट पके खाने के वितरित किये जा चुके हैं,यहाँ व्यवस्थाओं से सन्तुष्ट होकर उन्होंने राजकीय महाविद्यालय में बनाये गए शैल्टर होम का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिए कि वह सभी लेखपालों से गांवों में बाहर से आये शत प्रतिशत लोगों की जल्द से जल्द सूची तैयार कराएं,उन्होंने कहा कि लेखपाल ग्रामीणों को जागरूक करते रहें उन्हें बताते रहें कि लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।और लोगो को बताते रहें कि अभी लॉक डाउन खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से कहा है कि वह वेवजह घरों से बाहर न निकलें और घर से निकलना मजबूरी हो तो मास्क जरूर लगाएं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More