BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : लाॅकडाउन मे खुले शराब के ठेके, बढा पुलिस का सिरदर्द

मथुरा। लाॅकडाउन के दौरान सोमवार से शराब की दुकानें खुल गईं। लाॅकडाउन में शराब की दुकानें खोले जाने को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता के साथ ही चर्चा भी रही। जो लोग शराब का सेवान नहीं करते वह भी लाॅकडाउन में शराब की दुकानें खोले जाने को लेकर चर्चा करते रहे जबकि शराब पीने वालों के बीच इसे लेकर उत्सुकता थी। हालांकि इससे पुलिस प्रशासन की मशक्कत और बढ गई है। सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा लोगों को घरों के अंदर रखने में भी परेशानी बढी है। कुछ सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने भी सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाये हैं। शाकाहार को बढावा देने के लिए काम कर रही जयगुरूदेव धर्म प्रचारक संस्था ने सरकार के इस फैसले पर असहमति जताई है।
आगरा बाइपास रोड मथुरा स्थिति संस्था के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में प्रवक्ता रामबाबू ने कहा है कि सरकार के इस फैसले से संस्था सहमत नहीं है। शराब और अंडा, मांस की बिक्री होने से महामारी का फैलाव ओर होगा। पंकज महाराज की ओर से उन्होंने सरकार से अपील की है कि सरकार अपने इस फैसले पर विचार करे। मास तथा नशे से इस बीमारी के और फैलने का खतरा है। सरकार के इस फैसले के बाद महामारी को रोकने के लिए चलाया जा रहा अभियान कमजोर पडेगा।
दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी सरकार के इस फैसले पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। समर्थन और विरोध में लोग अपने तर्क रख रहे हैं। लाॅकडाउन के दौरान शराब की दुकानों का खुलना कोरोना से ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।


 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More