देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। शराब के ठेके की आड में अवैध शराब का कारोबार कर रहे ठेकेदार को आवकारी टीम की सूचना पर थाना बल्देव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ठेकेदार के तीन साथी जिनमें दो सैल्समेन थे फरार हो गये। पुलिस ने करीब 1.12 लाख रूपये की शराब भी बरामद की है।
एसपी देहात श्रवण कुमार ने बताया कि ये लोग दूसरे प्रांत की शराब की बौतलांे पर यूपी ब्राण्ड का लेवल चस्पा कर शराब को ठेके पर बेचते थे। इसके लिए इन्होंने गांव के जंगल में ही ट्युबवैल की कोठरी में गोदाम बना रखा था। कार्यवाही के दौरान अवैध शराब की 36 पेटी (1728 पव्वा ) बरामद किये गये हैं।
अपर आयुक्त आवकारी ओमवीर सिंह ने बताया कि रविवार को कचनऊ-मई रोड से मगना बरौली रोड़ पर प्राइवेट ट्यूबवैल की कोठरी में दबिश दी तो शिवजीत पुत्र धाराजीत निवासी कचनऊ थाना बलदेव को गिरफ्तार किया गया। केरन सिंह और दो सैल्समेन भाग जाने में सपल रहे। ये लोग अन्य प्रान्त छट ग्रुप रजपुरा पंजाब फैक्टरी से सस्ते दामों में लाकर अपने राज्य का फर्जी नगीना मार्का का रैपर तैयार कर तथा क्रेजी रोमियो की व्हिस्की का रैपर हटाकर तथा नगीना का रैपर लगाकर असली नगीना के रूप में प्रयोग कर अधिक दामों में बेचकर अधिक रुपये कमाने का काम करते थे। कार्यवाही में आवकारी इंस्पेक्टर विकास द्विवेदी भी शामिल रहे।
गैर प्रांत नहीं देशी ठर्रा पर लगाते थे रैपर
वहीं विभागीय सूत्रों का कहना है कि अवैध शराब का कारोबार कर रहे लोग, गैर प्रांत की शराब का रैपर हटा कर दूसरा रैपर नहीं लगाते थे बल्कि ट्ववैल की कोठरी पर ही देशी ठर्रा शराब बना कर उस पर कंपनी का रैपर लगा कर ठेका पर बेचते थे। गैर प्रांत की शराब पर रैपर लगा कर इतनी कमाई नहीं हो सकती थी। आवकारी और पुलिस विभाग की इस कार्यवाही को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी