देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रान्तीय आव्हान पर गुरूवार को लगातार 10 वें दिन भी आन्दोलन को जारी रखते हुए लेखपालों का आंदोलन जारी रहा। लेखपाल अभी भी अपनी मांगों पर अडे हुए हैं। जबकि प्रशासन आंदोलन को खत्म कराने के लिए लगातार सख्ती बनाए हुए है।
जिलाध्यक्ष चै. वीरेंद्र सिंह, जिलामंत्री भगवान सहाय तथा वरिष्ठ लेखपाल चांद सैयद, बेचेन सिंह, नितिन चतुर्वेदी, चरन सिंह, राहुल गुप्ता आदि ने धरने को संबोधित करते हुए कहाकि सरकार के द्वारा बार-बार झूठे आश्वासन दिये जा रहे हैं। इसी के चलते यह आन्दोलन सामान्य आन्दोलन नहीं है। सरकार ने आंदोलन को कुचलने के लिए अब अलग हथकंडे अपनाने शुरू कर दिये हैं। सरकार चाहती है कि लोकतंत्र में हमें अपनी बात रखने से भी रोक दिया जाये। सरकार हमारी आवाज दबाना चाहती है। लेखपालों पर अब दंडात्मक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जबकि अभी तक हमारी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया जा रहा है।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी