BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

श्रम विभाग निर्माण श्रमिकों की मेधावी बेटियों को देगा साइकिल

मथुरा। श्रम विभाग द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित संत रविदास शिक्षा सहायता योजना पूर्व से ही संचालित है जिसमें पंजीकृत निर्माण श्रमिक के पुत्र व पुत्रियों के कक्षा एक से उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति दिए जाने की व्यवस्था है।

प्रभात कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त मथुरा ने बताया कि इसी योजना में बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिक की अधिकतम दो पुत्रियों को कक्षा 10 या कक्षा 12 उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में प्रवेशित एवं शिक्षारत होने पर विद्यालय जाने व आने हेतु साइकिल प्रदान किए जाने की व्यवस्था भी की गई है जिसके लिए ऐसे पंजीकृत श्रमिकों से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं जिनकी पुत्रियों ने इस वर्ष 2020 में कक्षा 10 या कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है तथा अगली कक्षा में प्रवेश प्राप्त कर लिया है। इस व्यवस्था के अंतर्गत प्राप्त लाभार्थियों को लेडीज साइकिल प्रदान की जाएगी।
योजना प्रभारी डी.एस दीक्षित ने बताया कि इस योजना में पंजीकृत निर्माण श्रमिक की पुत्री को साइकिल प्रदान किए जाने हेतु उत्तीर्ण कक्षा की अंक तालिका व प्रवेशरत अगली कक्षा की शुल्क रसीद, प्रवेशरत व शिक्षारत होने का प्रमाण पत्र, शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य या सक्षम अधिकारी से प्राप्त कर उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More