BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : प्रशासनिक अनुमति लेकर बन्द हुआ किचन

मथुरा। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा ने लाॅकडाउन के दौरान अपने किचन सेंटर से 76 दिनों में बारह लाख पन्द्रह हजार पैकेट बाँटकर एक कीर्तिमान स्थापित किया। अखिल भारतीय स्तर पर सम्बद्ध जयगुरुदेव संगतों ने इस बीच करोड़ों पैकेट बाँटे। संस्था के पंकज महाराज ने कहाकि भूखों की भूख मिटाने की सेवा का मौका मिला, हमने अपना कर्तव्य निभाया। भूखे-प्यासों की सद्भावनायें हमारी संस्था के मिशन को आगे बढ़ाने में साहस देगी। संस्था के महामंत्री बाबूराम यादव ने यह जानकारी दी है।


उन्होंने बताया कि लाॅकडाउन के पूर्व ही राष्ट्रीय राजमार्ग से पलायन करते भूखे-प्यासे प्रवासी मजदूरों एवं उनके बिलखते, भूख से तड़पते बच्चों को देखकर, हाइवे पर रोटी बांटने की सेवा शुरु की गई, जो लाॅकडाउन लागू होने पर दो हजार पैकेट प्रतिदिन के हिसाब से चलती रही। माँग और जरूरतमंदों की आवश्यकता देखते हुए चार, छः, आठ, दस और फिर बारह हजार पैकेट प्रतिदिन हो गई। 11 अपै्रल से अब तक प्रतिदिन पन्द्रह हजार पैकेट बाँटे जाते रहे। बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के भण्डारे के दिन 17 हजार पैकेट बांटे। सोमवार को जयगुरुदेव कम्युनिटी किचन सेंटर के 76 दिन पूरे हुए। शुरू से लेकर अब तक 12 लाख 15 हजार भोजन पैकेट संस्था बांट चुकी है।

 

पंकज महाराज के आदेशानुसार देशभर की जयगुरुदेव संगतों ने करोड़ों की संख्या में पैकेट बाँटे हैं। संस्था के महामंत्री ने कहा कि जयगुरुदेव संस्था बनी गरीबों की मसीहा, संस्था ने मिटाई जरूरतमंदों की भूख, जयगुरुदेव संस्था न होती तो हम भूखों मर जाते, बेसहारों की सहारा जयगुरुदेव संस्था, जैसे शीर्षकों से छपे समाचार संस्था की सेवा-भावना के दर्पण हैं।

 

इस दौरान संस्था के स्वयंसेवी सेवादारों के साहस और हिम्मत की सराहना की जाती है। वे हमारी संस्था के गौरव हैं। अपनी जान जोखिम में डालकर मानवता को बचाने के लिए तत्पर चिकित्सकों, अस्पतालकर्मियों, नर्सों, अन्य मेडिकल स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों, आला अधिकारी-कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों सहित सभी कोरोना योद्धाओं को नमन करते हुए उनकी सेवाओं का सम्मान किया जाता है।

 

सबके उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की जाती है। इनकी सबकी त्याग-तपस्या तभी फलीभूत होगी जब हम सब देशवासी शाकाहार अपनाने और नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा करेंगे।

 

होम्योपैथिक दवाओं का किया वितरण


सोमवार को थाना बलदेव में शहीद भगत सिंह सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ देव परिहार द्वारा कोरोना से लड़ने के लिए निशुल्क होम्योपैथिक दवा का वितरण किया गया, इस दौरान साथ में रहे आगरा मंडल अध्यक्ष  भारतीय किसान यूनियन गजेंद्र सिंह परिहार ललित शर्मा दीनू  सिकरवार आदि ने इस अभियान को आगे बढाने में उनकी मदद कर रहे हैं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More