BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : कोटेदारों को दिये गये हैं जरूरी सावधानी बरतने के निर्देश

मथुरा। लाकडाउन के दौरान सरकार ने लोगों को राहत पहुंचाने के कई कदम उठाये हैं। इन्हीं कदमों के तहत 10 किलो चावल या गैहूं तथा एक किलो दाल फ्री दी जाएगी। लोगों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है, लेकिन राशन वितरण में प्रयोग होने वाली ई-पास मशीन बायोमेट्रिक कोरोना से लडने में बडी मुशीबत साबित हो सकती है। इतनी बडी संख्या में लोग एक ही मशीन पर फिंगर प्रिंट देंगे। ऐसे में कोरोना वाइरस की रोकथाम के लिए किये जा रहे तमाम उपायों को झटका लग सकता है। इस बार राशन लेने के लिए लोग ज्यादा संख्या में पहचेंगे। इतना ही नहीं राशन उठाने की लोगों के बीच जल्दबाजी भी रहेगी। लाकडाउन में परेशान जरूरतमंद जल्द से जल्द राशन उठाना चाहेंगे। ऐसे में लोंगे के बीच आपाधापी भी रहेगी। सबसे बडी परेशानी इस ई-पास मशीन बायोमेट्रिक बन सकती है। इस मशीन पर फिंगर प्रिंट देने के बाद ही किसी को राशन मिल सकता है। राशन वितरण की प्रक्रिया यही रहेगी या इसमें कोई बदलाव होगा इसे लेकर अभी तक कुछ  भी स्पष्ट नहीं है। हालांकि सभी कोटेदारों को प्रशासन की ओर से कुछ दिशानिर्देश दिये गये हैं लेकिन यह कारगर होंगे इस बात की उम्मीद कम ही है।
   जिला पूर्ति अधिकारी राघवेन्द्र कुमार सिंह ने सभी कोटेदारों को निर्देशित किया है कि लाभार्थी परिवारों को ई-पाॅस मशीन द्वारा बायोमेट्रिक व्यवस्था से खाद्यान्न का वितरण सुचारू रूप से सुनिचिश्त कराये जाने उद्देश्य से जनपद के समस्त उचित दर विक्रेता यह सुनिश्चित कर लें कि अपनी उचित दर की दुकानों पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण द्वारा हो रहे वितरण में पर्याप्त सतर्कता बरतते हुए साबुन, सेनेटाइजर व स्वच्छ पानी की पर्याप्त व्यवस्था कर लें। हाथ धुलने के उपरान्त ही बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाये, वितरण करते समय दुकान पर भीड़ एकत्रित न हो तथा दुकान एवं दुकान के आस-पास साफ-सफाई पूर्णरूप से हो। श्री सिंह ने समस्त क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिये हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत उचित दर विक्रेताओं को उपरोक्तानुसार अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More