BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भाकियू भानु का 10 जून से अनिश्चितकालीन धरना

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने 10 जून से महावन तहसील पर अनिश्चित कालीन धरना दिये जाने का ऐलान किया है। धरने की तैयारियों के लिए भारतीय किसान यूनियन भानु ने कैम्प कार्यालय बलदेव में बैठक आयोजित की।

जिसमें  किसानों की विभिन्न समस्यायों पर चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआं ने कहा कि  जिला प्रशासन किसानों की एक भी समस्या पर गम्भीर नहीं है। प्रशासन किसानों की लगातार अनदेखी कर रहा है। उपजिलाधिकारी महावन से लेकर खण्डविकास अधिकारी बलदेव तथा जिला अधिकारी और एसएसपी को पत्र के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है।


 प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह तोमर ने कहा कि जनपद में गेंहू क्रय केंद्रों पर किसानों को गेंहू बेचने में दिक्कत आ रही है क्रय केंद्रों पर किसानों का जमकर शोषण किया जा रहा है। किसानों को मात्र छह से सात घंटे बिजली मिल रही है। बरौली बिजली घर पर जेई किसानों का उत्पीड़न करते हैं , जेई की मनमानी से किसानों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि बैंको में मनमानी हो रही है। किसानों को आसानी से लोन नहीं मिल रहा है। जिला अध्यक्ष देवेंद्र पहलवान ने कहा कि जनपद में  नकली बीज बिक रहा है। थानों में किसानों की समस्याओं को गम्भीरता से नहीं सुना जाता, उन्होंने मांग की कि लंबे समय से जमे उपनिरीक्षकों का तबादला किया जाना चाहिए।


जनपद के आखिरी छोर पर खादर में बसे ग्राम पंचायत मादौर की जर्जर सड़कों, खारे पानी आदि के लिए नंवम्बर में लंबा आंदोलन करने के बाद भी वहां प्रशासन ने आज तक कोई कार्य नहीं कराया है। गांव का संपर्क मार्ग पिछले 18 साल से जर्जर पड़ा है। महिलाओं को तीन से चार किलोमीटर दूर से सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ता है !

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राना,  सलाहकार श्याम पाल सिंह, जगदीश रावत, कुंतिभोज रावत, जिला प्रमुख महासचिव साधु सिंह प्रधान,  बंटी उर्फ भूपेंद्र सिंह, डॉ अशोक सिकरवार, रामेश्वर शर्मा, रामफल सिंह सूबेदार, गिर्राज सिंह फौजदार, देवी सिंह बाड़ोंनिया, रामप्रकाश गुड्डा मास्टर, बिक्रम सिंह चैधरी, डा राधेलाल, अजयपाल चैधरी, सौनवीर सिंह तोमर, वेदप्रकाश सिंह आदि ने भी विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष बिल्ला सिंह सिकरवार ने की, और संचालन डॉ अशोक सिकरवार ने किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More