BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : आईआईएफटी के दसवें दो दिवसीय डिजाइन इंप्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ

मथुरा। फैशन एवं इंटीरियर एजुकेशन में मथुरा के प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय फैशन  तकनीकी संस्थान द्वारा दसवें डिजाइन इम्प्रेशन कार्यक्रम का आयोजन कृष्णा नगर कैम्पस में आयोजित किया। कार्यक्रम में शनिवार को प्रथम दिन मेंहदी, रंगोली, नेल आर्ट और फ्री हैंड स्टिचिंग रविवार को दूसरे दिन हेयर स्टाइल, कोलाज मेकिंग, ज्वेलरी मेकिंग और फैशन स्केच ड्राइंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बलदेव विधायक पूरन प्रकाश द्वारा फीता काटकर तथा मां सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर हर्षित होते हुए विधायक ने बताया कि आज से 12 वर्ष पहले इस संस्थान की नींव रखते समय भी में मौजूद था और आज जब इस संस्थान के शिक्षणार्थी विभिन्न संस्थानों में युवाओं को शिक्षित करने और देश के बड़े संस्थानों में उच्च पदों आसीन होकर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर सहायक अभियंता डीआरडीए अनिल अग्रवाल, चैधरी विजय आर्य, भूपेश भारद्वाज आदि ने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षणार्थियों की कृतियों व डिजाईनों की मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक संचय गोयल, निधि राठौर, सागर तोमर, शालू सिंह और हिना मिर्जा आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More