देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। शहर में दिनदहाडे बदमाश डकैती डाल कर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे थे तो वहीं ठीक उसी समय पुलिसलाइन सभागर में अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनंद अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मथुरा पुलिस की पीठ थपथपा रहे थे। थाना सदरबाजार क्षेत्र अंतर्गत कृष्णापुरी में हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद भय का माहौल हैं। घटना की सूचना पर आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। घटना स्थल पर खून बिखरा हुआ था और एक खाली खोका भी पडा हुआ था। शुरूआती जांच में यही निकल कर सामने आ रहा है कि बदमाश के खुद के हाथ मंे लगे असलाह से चली गोली ही उसे लगी। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम ेदेने वाले बदमाशों की संख्या पांच थी।
आगरा में तैनात पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता कैलाश चंद गुप्ता का थाना सदर बाजार के कृष्णापुरी में घर है। बुधवार को उनके घर में बदमाशों ने लाखों की डकैती डाली। दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने नौकर और किराएदार दंपती को बंधक बनाकर मारपीट की। किराएदार के घर से डेढ़ लाख रुपये के जेवरात और सहायक अभियंता के घर से ढाई लाख रुपये की नकदी और सात लाख रुपये के जेवरात लूटकर ले गए। बंधनमुक्त होने के बाद ही किराएदार ने सहायक अभियंता को फोन किया। मौके पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
घटना दोपहर करीब 12ः15 की है। बदमाश तमंचे के बल घर के अंदर घुस गये। कैलाष गुप्ता के यहां बरेली का रहने वाला युवक राजन करीब सात आठ साल से नौकर है। वहीं भरतपुर निवासी गौरव जो अपनी पत्नी के साथ किराये पर उपर के हिस्से में रहता है। बदमाशों ने पहले नौकर को कब्जे में लिया। जिस समय बदमाश घर के अंदर घुसे गौरव की पत्नी किचिन में खाना बना रही थी और गौरव नहा रहा था। दबमाशों ने गनपोइंट पर लेकर तीनों को बंधक बना लिया। बताया गया है गौरव गुप्ता का बेटी इसरो में है, बेटा रेलवे में अधिकारी है। जबकि छोटा बेटा अभी पढाई कर रहा है।













Related Items
हम दो हमारे दो के नारे ने एक खामोश क्रांति को अंजाम दिया
MATHURA : लूट की घटना को अंजाम दे लुटेरों ने फैलाई सनसनी
वृद्ध दंपति को मकान में बंधक बनाकर की गई लूट की घटना का खुलासा