BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : अस्पताल मरीजों को नहीं देखते हैं, तो नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी

मथुरा। लाॅकडाउन 3.0 को लागू किये जाने के साथ ही जनता को कुछ बडी रहात दी जा रही हैं। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने निर्देश दिये हैं कि हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों में दूधियों द्वारा दूध वितरण किया जायेगा। इसी प्रकार सब्जी एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की भी सप्लाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में वहीं के निवासी अपने क्षेत्रों में दूध, सब्जी एवं आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति करें, उन्हें आवश्यक वस्तुयें हाॅटस्पाॅट क्षेत्र के मेनगेट पर उपलब्ध करा दी जायेगी।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि जिन हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों का शासन के नियमानुसार समय पूरा हो चुका है, उन क्षेत्रों को हाॅटस्पाॅट क्षेत्र से मुक्त किया जाये। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी हाॅटस्पाॅट क्षेत्र की अवधि एवं उस क्षेत्र से निकले कोरोना पाॅजिटिव व्यक्तियों की सूची सहित प्रस्तुत करें।
श्री मिश्र ने बताया कि कन्टेंनमेंट क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों के प्राईवेट अस्पतालों को सशर्त अनुमति दी जाये कि वह अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णरूप से पालन करेंगे। उन्होंने कुछ अस्पतालों को चिन्हित करके ओपीडी भी खुलवाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि सौ शैय्या अस्पताल का एक बार पुनः सेनेटाइज कराकर उसे मरीजों के लिए खोला जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो अस्पताल मरीजों को देखने में आना-कानी करेंगे तथा मरीजों को भर्ती नहीं करेंगे। ऐसे अस्पतालों के विरूद्ध लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि यदि प्राईवेट अस्पताल नहीं देखेंगे, तो उस अस्पताल के बनाये नोडल अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
श्री मिश्र ने कहा कि यदि किसी की मृत्यु होती हैं, तो शव का समय से निस्तारण किया जाये तथा उनके परिवार वाले जो क्वांरटीन में हों उन्हें एम्बुलेंस से भेजा जाये। उन्होंने कहा कि शव के निस्तारण में जो डाॅक्टर या अन्य कर्मचारी लापरवाही बरतेंगे, तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शेर सिंह, केडी एवं केएम अस्पतालों के वरिष्ठ डाॅक्टर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More