देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। हाईवे स्थित गांव जैंत में जल्द हनुमान जी का भव्य मंदिर बनेगा। यह घोषणा प्राचीन तिवारी वाले हनुमान जी मंदिर के नए महंत केशवदास महाराज ने की। उनकी गुस्वार सांय को ताजपोशी हुई। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, संत महात्माओं के मध्य महंत वृंदावन दास महाराज ने उन्हें मंदिर का उत्तराधिकारी बनाते हुए महंताई चादर ओढ़ाकर मंदिर की गद्दी सौंपी। केशवदास महाराज ने कहा कि यह हनुमान मंदिर अति प्राचीन है। यहां हनुमान जी की सिद्ध प्रतिमा स्थापित है। दूर दराज
के नहीं देश-विदेश के लोग यहां दर्शन करने आते हैं। करीब डेढ़ एकड़ जमीन में मंदिर का विस्तार होगा। गोशाला बनेगी। मंदिर में शीघ्र करोड़ो की लागत ग्रामीणों की सहमति से यहां भव्य मंदिर का कार्य शुस् होगा। जिससे लोगों में आस्था और श्रद्धा का भाव संचार होगा। इस अवसर महामंडलेशवर गंगादास, मोहन चन्द्र दास, जमुनादास, राजेन्द्र नंदा,ओमप्रकाश गौतम, पंडित ब्रज बिहारी गौतम, जैंत प्रधान प्रतिनिधि दलबीर सिंह उर्फ भूरा, मोहन सिंह, धर्मपाल सेठ, जितेन्द्र सिंह,
पप्पू महाशय, छैल बिहारी गौतम, नत्थूमल, खजान सिंह, करतार सिंह, सुनहरी नेता, ब्रजमोहन, चिराग गौतम, हनी गौतम, वान, अजय, संदीप चढ्ढा, मितेन्द्र पंडित, छिंग्गा ंिसंह, कुंवर सिंह बनवारी सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।













Related Items
इन विशेष समयों में हनुमान चालीसा का पाठ करने से बढ़ता है आत्मबल और दूर होती हैं जीवन की बाधाएं
हनुमान ने यहां की शनि प्रतिस्थापना…
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव