देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा(सतपाल सिंह)। लाकडाउन के दौरान ऐसे लोगों की तलाश कर मदद की जा रही है जिन्हें खाने पीने तक की चीजों की जरूत पूरी करने में भी मुश्किल आ रही है। यह सुखद अहसास कराने वाला है कि सरकारी महकों के लोग भी संगठित होकर ऐसे लोगों की मदद कर रहे हैं। रेलवे में कार्यरत मुख्य क्रू नियंत्रक सावन कुमार, अवधेश कुमार पाण्डे, आरके मीना, अनिल वर्मा (मुख्य लोको निरीक्षक) लोको पायलट विशेष मीना, सुरेश चंद मीना, रवि बघेल, रविन्द्र सिंह भाटी, दिलीप मीना, राहुल सिंह, सौरभ पुनिया आदि लोको पायलट इस काम में जुटे हैं।
गोपी सेवा संस्थान के अंतर्गत गोपी रसोई वृन्दावन द्वारा गरीब परिवारो को 50 राशन किट का वितरण किया। संस्था की राष्ट्रीय सचिव साध्वी वृंदा मयूरी जी ने प्रथम 11 परिवारो को स्वयं राशन देकर शुभारंभ किया। मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने की संस्था दैनिक रूप से लगभग 2000 भोजन के पैकेट रोज वितरित कर रही है। इसके साथ साथ वृंदावन में बंदर सेवा के रूप में प्रतिदिन केले व चने का प्रसाद वितरित किया जाता है सड़क पर रह रही गायों के लिए भी हरे चारे की व्यवस्था की गई है जो संपूर्ण लॉक डाउन के दौरान चलती रहेगी राशन किट में 15 दिन की जरूरी भोजन सामग्री का समावेश कर गरीब परिवारों को उनके घर पर दी जाती है और ऐसी लगभग 500 किट वितरित किए जाने की योजना है इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक लक्ष्मी नारायण शर्मा आनंद माहेश्वरी एवं इस्कॉन के पांडे जी भी उपस्थित रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नौहझील के प्रांगण में सभी जरूरतमंद लोगों को बुलाया गया। संघ के स्वयंसेवकों ने पहले सूची तैयार की, तत्पश्चात सभी के घर टोकन भिजवाए। जिन लोगों को टोकन प्राप्त हुए थे उनको ही कॉलेज के अंदर घुसने की इजाजत दी गई। कॉलेज के बरामदे में दो मीटर की दूरी पर गोल चक्र बनाया गया जिसके अंदर हर व्यक्ति बैठा रहा। पूर्व में विभिन्न समाजसेवियों द्वारा भी खाद्य सामग्री वितरित की गई जिसमें अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। इसी को देखते हुए संघ के स्वयंसेवकों ने बेहतर प्लानिंग कर खाद्य सामग्री वितरित कराई। कस्बा इंचार्ज सुधीर मलिक ने भी व्यवस्थाएं देखी। सामग्री को पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे खिल उठे। आटा, दाल,चावल के अतिरिक्त चाय पत्ती, चीनी और ब्रांडेड मसाले दिए गए। इस मौके पर संघ के वरिष्ठ स्वंयसेवक व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मास्टर रामबाबू शर्मा ने कहा कि संघ सदैव से राष्ट्रहित में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इस मौके पर श्याम बाबू अग्रवाल,अनिल अग्रवाल, खंड कार्यवाह मोरध्वज अग्रवाल,जिला बौद्धिक प्रमुख रासबिहारी,जिला विद्यार्थी प्रमुख विवेक अग्रवाल, उपखंड कार्यवाह राजकुमार चैधरी, मुन्ना लाल गुप्ता, मनीष जिंदल,आसू पाठक, अनिल सोनी, श्याम बिहारी, पवन अग्रवाल, लाखन मौसा,अशोक अग्रवाल दिल्ली वाले, अशोक प्रधान, शिवकुमार, कन्हैया, मांगे डीलर, रिंकू पाठक,कन्हैया गुप्ता आदि उपस्थित रहे।













Related Items
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित
'तनाव 2' में 36 साल बाद सोनी राजदान के साथ फिर नजर आए सुधीर मिश्रा
ऋतिक रोशन और अनिल कपूर ने THANKYOUFIGHTER पहल का उत्साह बनाए रखा: पुणे एयर फोर्स स्टेशन पर शूरवीरों को समर्पित किया पत्र!