देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। फरह में नहर किनारे चर रही बकरियों में से एक बकरी को अजगर ने पकड़कर मार डाला। ग्रामीणों में इससे कौतुहल और भय भी था। ग्रामीणों ने इस की सूचना पुलिस को दे दी। वन विभाग के कर्मचारियों को भी सूचित कर दिया था। इससे पहले भी क्षेत्र में अजगर निकलते रहे हैं इस लिए लोगों को वन विभाग के भी नम्बर हैं। सूचना पर पुलिस तो पहुंच गई लेकन वन विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। पुलिसकर्मी भी कुछ खस कर नहीं सके और दूर ही खडे रहे।
जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, लेकिन डर के कारण दूर ही खड़े रहे। सूचना पर यूपी 100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग को सूचना दी गई, मगर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। उधर, मौके पर बकरी को दबोचे बैठा अजगर लपककर सभी को डरा रहा था।
गांव मिर्जापुर निवासी ओमप्रकाश बघेल पुत्र नवल सिंह सोमवार की सुबह बकरियों को चराने नहर किनारे ले गया था। इसी दौरान वहां निकले अजगर ने एक बकरी की गर्दन दबोच ली। ऐसा होते देख दूसरी बकरियां भागीं तब ओमप्रकाश को जानकारी हुई।
हालांकि बकरी बड़ी होने की वजह से अजगर उसे निगल नहीं सका, लेकिन शरीर को ऐंठ कर बकरी को मार डाला। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी, लेकिन मौके पर आए पुलिसकर्मी भी अजगर की दहशत की वजह से दूर खड़े हो गए। सूचना के बावजूद काफी देर तक वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। बता दें कि इससे पूर्व भी क्षेत्र में गोवर्धन ड्रेन और आगरा कैनाल के आसपास कई बार अजगर निकले हैं, जिनको वन विभाग के कर्मचारियों ने जंगलों में छोड़ा था।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी