BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : फूलन की माला गाय चरावे हमारे नंदलाल

मथुरा। श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति मथुरा के तत्वावधान में गोपाष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में प्राचीन परंपरागत सामूहिक गौ पूजन का आयोजन श्रीजी बाबा आश्रम स्थित गौषाला में किया गया। प्रातः बेला में गौषाला की समस्त गायों को समिति संस्थापक पं. अमित भारद्वाज के निर्देषन में कार्यक्रम हुआ। तत्पष्चात् समिति के पदाधिकारियों, सदस्यगणों व विप्रजनों ने सामूहिक रूप से वैदिक ऋचाओं के मंत्रोच्चार के मध्य सामूहिक रूप से गायों का पूजन अर्चन कर सामूहिक आरती कर गुड़ का भोग लगा कर हरा चारा खिलाया गया। इस अवसर पर बृज में गायों की दुर्दषा पर चिन्ता प्रकट की गयी एवं साथ ही गाय को राश्ट्रीय निधि घोशित करने की मांग उठी।
वहीं भगवान श्री कृष्ण द्वारा गौचारण के लिये जाने के लिये नन्दबाबा द्वारा शण्डिल्य मुनी द्वारा बताये गये शुभ मुहूर्त के अनुसार कार्तिक शुक्ला अष्टमी को श्रेष्ठ मानकर आज ही के दिन गौचरण का प्रथम दिन मानकर गौचारण का आरम्भ हुआ। मेला श्री कृष्ण बल्देव समिति गऊघाट के तत्वावधान में गौचारण की सवारी ठा. श्री गिर्राज जी मन्दिर से प्रातः माखन मिश्री, मंगलगायन श्री कृष्ण बल्देव और गाय के साथ गाजे बाजे की मधुर ध्वनि पर सवारी निकाली गई, हाथों में लाठियां लिये ग्वालवाल नाच ते गाते चल रहे थे और जगह जगह पर गाय का पूजन और कृष्ण बलराम जी की आरती उतारी गई। ”फूलन के बाजू वंद, फूलन की माला गाय चरावें हमरे नन्दलाल“ के जय कार भक्त लगा रहे थे। यह सवारी चैक बाजार, लाल दरवाजा, कच्ची सड़क, हालन गंज होकर ठा. श्री गोपीनाथ मन्दिर गऊघाट मन्दिर पर भव्य आरती के साथ सम्पन्न हुई।


 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More