BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : गढ़सोली पंचायत प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जायेः भाकियू

मथुरा। गढसौली पंचायत प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग भारतीय किसान यूनियन ने एक बार फिर की है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी के नेतृत्व में बलदेव थाने के गढ़सोली प्रकरण की निष्पक्ष जांच की  मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आवास पर पहुंचकर एसएसपी की अनुपस्थिति में पीआरओ को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने कहा कि गढ़सोली कांड की निष्पक्ष जांच की जाए। इसमें जो लोग नामजद किए गए हैं वह  समाज के पंच हंै। ऐसी कार्यवाही करना निंदनीय है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी मामले की निष्पक्ष जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के आवास पर आए उनकी अनुपस्थिति में एसएसपी स्टेनो को ज्ञापन दिया।

पवन चतुर्वेदी ने कहाकि गांवों में 75 प्रतिशत मामले पुलिस का सहयोग करके गांव के सरपंच ही निपटाते हैं। यहां तक कि थाने पहुंचे मामलों में भी खुद पुलिस अधिकारी गांव के पंचों के माध्यम से सुलनामा कराने का मौका देते हैं। 

ऐसे में गांव के सरपंचों पर मुकदमा दर्ज करना सही नहीं है। इसे भारतीय किसान यूनियन सहन नहीं करेगी। इस मौके पर देवेंद्र रघुवंशी, चै. अनिल पचेहरा, नीरज चैधरी, नत्थी सरपंच, हरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More