देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जुमे की नमाज से पहले ही डीगगेट चैकी पर डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने डेरा डाल दिया था। यहां पर हर गतिविधि पर पूरी निगाह रखी जा रही थी। यहां से शहर के अलावा पूरे जनपद को कप्तान सख्त रुख अख्तियार करने का निर्देश वायरलेस से जारी कर रहे थे। कोताही न बरतने के लिए भी ताकीद कर रहे थे। लाकडाउन में जहां लोगों का घर से निकला प्रतिबंधित है वहीं प्रशासन को आशंका थी कि शुक्रवार को जुमे की जमाज को लेकर मुस्लिम समजा के लोग मस्जिदों पर एकत्रित हो सकते हैं। हालांकि प्रशासन किसी भी स्थान पर लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लाग चुका है। पुलिस के अधिकारी जुमे की नजाम को लेकर लोगों को सतर्क कर चुके थे। अगर लोग एकत्रित हुए तो कडी कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई थी इसके बाद भी शरारती तत्व बाज नहीं आये और पथराव की सूचना पर पुलिस को दौडना पडा हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही शरारती लोग भाग खडे हुए है।दरेसी रोड पर हैजा अस्पताल पर पथराव की सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस और अन्य फोर्स को देखकर लोग भाग खड़े हुए। हालांकि पुलिस यहां पूरी तरह से मुस्तैद थी। पुलिस की सख्ती के चलते शरारती तत्व भाग खड़े हुए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया ऐसा कोई मामला नहीं था। सूचना मिली थी कि शरारती तत्व इकट्ठे हो रहे हैं। पुलिस के पहुंचने पर सभी भाग खड़े हुए। सभी चिन्हित किए जा रहे हैं। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन शुक्रवार को अलर्ट रहा। मस्जिदों पर पुलिस का पहरा रहा तो वहीं मुस्लिमों बस्तियों में खुफिया विभाग ने निगाहें जमाए रखीं। ड्रोन कैमरे से पुलिस ने हर गतिविधि पर पूरी नजर बनाए रखी। मस्जिदों में भीड़ एकत्रित करने की बजाए शांतिपूर्वक घरों में नमाज अदा होने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।
मस्जिदों पर पुलिस का पहरा था, तो मुस्लिम बस्तियों में खुफिया विभाग पूरी निगाहें बनाए रखी थी। मकसद था कि मस्जिदों और बस्तियों में नमाजियों की भीड़ एकत्रित न हो। केवल अपने घरों में जुमे की नमाज अदा करें। ड्रोन कैमरे से पूरी निगरानी रखी गई। दोपहर शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज होने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसएसपी ने बताया कि मुस्लिम समाज ने जुमे की नमाज अपने घरों पर ही अदा की। कोई भी मस्जिद में भीड़ एकत्रित करना नहीं पाया गया। हर हाल में लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।













Related Items
रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा, ' हमने 41 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए'
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा