BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : ’पूस’ के तेवर, लुढका पारा

मथुरा। पौष माह यानी ब्रजभाषा का पूस का महीना दस्तक के साथ ही तेवर दिखाने लगा है। महीने के पहले दिन की सुबह बरसात के आगोश में हुई। तापमान लुढक गया और लोगों की कंपकंपी छूट गयी। मथुरा में कही बरसात तो कहीं ओलावृष्टि हुई। जिन क्षेत्रों में ओले गिरे है वहां किसानों का बडा नुकसान हुआ है। मथुरा के नौहझील क्षेत्र में हल्की बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई। । नौहझील के गांव मानागढ़ीए खाजपुरए, मडुआका, रामगढ़ीए सींगोनी, तिलकागढ़ी, नानकपुरए रायपुरए शंकरगढ़ी, मुडिलियाए बाघई सहित कई गांवों में ओलावृष्टि हुई है।
गुरुवार को हुई सर्दी की पहली बारिश का असर शुक्रवार को भी सुबह से दिख रहा है। देर रात हुई भारी बारिश के बाद सुबह से काले घने बादल छाए हुए हैं। रुकरुक कर बारिश हो रही है।  मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। 15 दिसंबर से कोहरा सुबह शाम छाया रहेगा। गुरुवार को दोपहर में रुक-रुक कर बारिश हुई थी। रात में शीतलहर चलने से लोग ठिठुरते रहे। इसके बाद देर रात करीब डेढ़ बजे गहरी नींद में सोये लोग अचानक उस वक्त जाग गए जब घर की छत पर तड़ातड़ बारिश होने की आवाज सुनी। शुक्रवार की सुबह भी भीगी थी।

बदले मौसम में ये करें
बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखे
एक साल तक के बच्चों को खुले में तेल मालिश ना करें, इससे ठंड लग सकती है।
शादी समारोह में बच्चों को आइसक्रीम ना खिलाए, सर्दी से बचाए
अस्थमा और सीओपीडी के मरीज मास्क लगाकर घर से बाहर निकले
हृदय और अस्थमा रोगी सुबह और रात में टहलने से बचें, धूप निकलने पर ही टहलने जाएं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More