BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : मनरेगा जाॅब कार्ड धारकों को निःशुल्क राशन वितरण

मथुरा। लाकडाउन में काम नहीं कर पा रहे लोगों की मदद के लिए कदम उठाये जा रहे हैं। इसी के तहत एक अप्रैल को श्रम विभाग, अन्त्योदय, मनरेगा जाॅब कार्ड धारकों को निःशुल्क राशन वितरण किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शासन द्वारा वर्तमान में कोरोना महामारी की समस्या के दृष्टिगत अन्त्योदय अन्न योजना के समस्त कार्डधारक तथा पात्र गृहस्थी योजना के अन्तर्गत समस्त मनरेगा जाॅब कार्डधारक, श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिक एवं नगर क्षेत्र में पंजीकृत दीहाड़ी मजूदरों के भरण पोषण की उत्पन्न होने वाली समस्या की सम्भावना के दृष्टिगत माह एक अप्रैल से निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त अवशेष अन्य पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को पूर्व की भांति नगद मूल्य पर पूरे माह खाद्यान्न प्राप्त होगा।
प्रशासन ने सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिये हैं कि राशन वितरण के समय सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया जाये तथा दुकान पर साबुन एवं पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। एक दूसरे के बीच एक मीटर की दूरी रहे तथा एक समय में चार से अधिक व्यक्ति उपस्थित न हों। निर्धारित प्रारूप पर श्रेणीवार वितरण की संख्यात्मक रिपोर्ट प्रतिदिन उप जिलाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे।

1000 रूपये के लिए भरवा रहे फार्म
एक हजार रूपये सहायता दिये जाने की घोषणा के बाद फार्म भरवाने के लिए तांता लगा हुआ है। गोकुल चेयरमैन संजय दीक्षित ने बताया कि लोग लगातार उनसे संपर्क कर रहे हैं। वह लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं जिससे इस संकट के समय में उन्हें कुछ मदद मिल सके। चयेरमैन ने बताया कि गोकुल की आबादी करीब छह हजार है। हमारी तरफ से भी यही प्रयास किये जा रहे हैं कि जो लोग पढे लिखे नहीं और उन्हें इस योजना का पता नहीं है उन्हें भी इसका लाभ मिले। हम ढूंढ कर ऐसे लोगों के फार्म भरवा रहे हैं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More