BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

चार लोगों की मौत राजस्थान के गांव में हुई बताई जा रही है

मथुरा। ढोलामारू शराब यानी जहरीली देशी शराब पीने से राजस्थान बाॅर्डर के मथुरा के गांव में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि राजस्थान के उस गांव में भी पांच लोगों की मौत की बात सामने आई है जहां से ये लोग शराब पीकर आये थे। भरतपुर के गांव सुनहरा में पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

ग्रामीण इस शराब को ढोलामारू शराब कहते हैं, ग्रामीणों का कहना है कि इसे कैप्सूल डालकर बनाया जा रहा है। हालांकि मृतकों के परिजन कुछ भी कहने से बच रहे हैं और जिलाधिकारी मथुरा ने साफ किया है कि मथुरा जनपद की सीमा में कहीं भी शराब नहीं बन रही है और देश तरीके से बनाई गयी शराब की बिक्री भी नहीं हो रही है। जबकि एक मृतक के भाई ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बरसाना क्षेत्र में शराब  बनने और बिक्री होने की बात कही है। 

जहरीली शराब पीने से पप्पा (36) निवासी ऊंचागांव और संजय (30) वर्ष निवासी जाटवान मोहल्ला बरसाना की मौत हो गई। इसके अलावा गांव के ही निवासी 22 वर्षीय राजू और 30 वर्षीय कलुआ की हालत खराब हो गई। शुक्रवार शाम राजू को खून की उलटी होने और तबियत बिगड़ने पर उसे बरसाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


ऊंचागांव के योगेश, गंगाश्याम, हरदयाल और पूर्व प्रधान मंगतू का कहना है कि राजस्थान के सुनहरा गांव से ये लोग शराब पीकर आये थे। इसके बाद इनक लोगों की तबियत बिगड़ी और फिर मौत हो गई।


ऊंचागांव के प्रधान चरनसिंह का कहना है कि ये लोग शराब पीते थे। मेडिकल नहीं कराया इसलिए जहरीला शराब की तो पुष्टि नहीं हुई है लेकिन दो दिन से लगातार शराब पी रहे थे। यह नहीं पता कि जहरीली शराब के कारण मौत हुई।


बरसाना से करीब तीन-चार किलोमीटर दूर स्थित राजस्थान के गांव सुनहरा में भी जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत की खबर मिल रही है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि गांव के कुछ लोग मृतकों के नाम भी बता रहे हैं। जिलाधिकारी मथुरा सर्वज्ञराम मिश्र ने मुताबिक राजस्थान भरतपुर स्थित कामा के सुनहरा गांव में शराब पीने से बरसाना के लोगों की मृत्यु हुई है।

मथुरा में ना कहीं शराब बनाई जा रही है और ना अवैध रूप से बेची जा रही है। हम जिलाधिकारी भरतपुर से इस प्रकरण की सम्यक जांच का आग्रह करेंगे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More