BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : दहन होगा 72 फुट का रावण

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में इस बार विजयदशमी के मौके पर रावण का 72 फुट ऊंचा पर्यावरण के अनुकूल पुतले का दहन किया जाएगा। पिछले साल के मुकाबले पुतल की ऊंचाई दो फुट अधिक है।
राम लीला सभा के अध्यक्ष जयंती लाल अग्रवाल ने बताया कि इस बार विजयादशमी पर 72 फुट ऊंचा रावण का पुतला दहन किया जाएगा। यह पुतला पर्यावरण के अनुकूल होगा। उन्होंने बताया कि वहीं दूसरी ओर अहिरावण का पुतला 68 फीट ऊंचा बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मथुरा में इन पुतलों का निर्माण दशकों से एक मुस्लिम परिवार करता चला आ रहा है और यह परिवार अपने काम से हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दे रहा है।
जयंती लाल ने बताया कि 72 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार हो चुका है, जो पर्यावरण हितैषी है और इसे बनाने में किसी भी तरह की प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया है, रस्सी भी सूत की ली गई है। अग्रवाल ने बताया कि इस बार अहिरावण का पुतला भी पिछले साल के मुकाबले बड़ा होगा।


यह रहेगी यातायात व्यवस्था
 दशहरा पर्व पर रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले मेला और रावण दहन को देखते हुए यातायात व्यवस्था को बदला गया है। कई मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा तो कुछ मार्गों पर भारी वाहनों को बदले हुए रूट से निकाला जाएगा। रामलीनला मैदान को जाने वाले लोगों के हल्के वाहनों को भी रामलीला मैदान से पहले ही पार्क कराया जाएगा। वृंदावन मथुरा मार्ग पर सौ सैया तिराहे से भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह गोकुल रैस्टोरेंट से मसानी की तरफ, भूतेश्वर से मसानी की तरफ, गणेशरा कट से पोतरा कुंड की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
सभी प्रकार के हल्के वाहन जो रामलीला मैदान में आएंगे उन्हें कल्याण करोति की पार्किंग और आरएसएस की पार्किंग से आगे जाने से रोक दिया जाएगा। ये वाहन यहीं पार्क किये जाएंगे। गणेशरा की ओर से आगे वाले हल्के वाहन पोतरा कुण्ड की पार्किंग में खडे कराये जाने की व्यवस्था की गई है। गोविंन नगर की ओर से रामलीला मैदान को आने वाले हल्के वाहनों को  गोविंद नगर स्थित प्राइवेट पार्किंग में खडा करना होगा। इसी तरह भूतेश्वर की ओर से आने वाले हल्के वाहनों को भी गोविंद नगर की प्राइवेट पार्किंग में खडा करने की व्यवस्था की गई है। मसानी की ओर से आने वाले हल्के वाहनों को आरएसएस की पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। गोकल रेस्टोरेंट की ओर से आने वाले हल्के वाहनों को आरएसएस के सामने खाली प्लाट में खडा कराने की योजना तैयार की गई है।
इसके अलावा कुछ मार्गों पर रूट डायवर्जन भी किया गया है। ये रूट डायवर्जन ज्यादातर भारी वाहनों को निकालने के लिए रहेगा। वृंदावन सौ सैया अस्पताल से भारी वाहनों को सौ फुटा होकर छटीकरा एनएच टू पर निकाला जाएगा। गोकुल रैस्टोरेंट से एनएच टू होकर छटीकरा, सौ फुटा से सौ सैया पानी गांव की ओर तथा गोकुल रैस्टोरंेट से एनएच टू टाउनशिप पानी गांव की ओर से एनएच टू आगरा की ओर डायवर्ट किया गया है। धौलीप्याउ हाइवे कट से भारी वाहन एनएच टू की तरफ डायवर्ट कर टउनशिप तिराहे से गोकुल बैराज लक्ष्मीनगर होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे की ओर भेजे जाएंगे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More