BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : चलती कार में लगी आग

मथुरा सर्दी के मौसम में भी चलते वाहनों में आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की सुबह भी हादसे का गवाह बनी। यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार तड़के नोएडा से लखनऊ जा रही डस्टर कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और देखते-देखते कार धू-धू कर जल गई। कार सवारों ने खिड़की में से कूद कर अपनी जान बचाई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से आगरा की ओर जा रहे वाहनों के पहिए करीब आधा घंटा तक थमे रहे। कार में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना थाना मांट क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 98 के समीप हुई।
  चार्टेड अकाउंटेंट दीपक अग्रवाल पुत्र सतवीर अग्रवाल निवासी अंतरिक्ष गोल्फ सेक्टर 78 नोएडा अपने साथी प्रदीप कुमार मिश्रा निवासी नांगल अमन विहार दिल्ली के साथ शुक्रवार तड़के एक फर्म का ऑडिट करने के लिए डस्टर कार डीएल 8 सीएक्स 6871 में यमुना एक्सप्रेस वे से होकर लखनऊ जा रहे थे। कार को चालक रमेश पुत्र विजय सिंह निवासी साकरपुर जनपद महेंद्रगढ़ हरियाणा चला रहा था। मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 98 के समीप चलती कार में अचानक धुंआ उठते देख चालक ने कार को साइड में रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते कार में आग भड़क गई। जिसे देख चालक समेत तीनों लोग जान बचाने के लिए खिड़की खोलकर कार से दूर भाग गए। देखते-देखते कार आग का गोला बन गई। कार में आग की सूचना पर पुलिस एवं एक्सप्रेस वे कर्मी दमकल गाड़ी लेकर पहुंच गए। कार में सिलेंडर के फटने की आशंका देखते हुए आगरा की ओर जा रहे वाहनों को सुरक्षा के लिहाज से घटना स्थल से पहले रोक दिया। जिससे आगरा की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों से उतर कर आए सवार अपने मोबाइल से जलती कार के वीडियो एवं फोटो खींचने लगे। एक्सप्रेस वे की दमकल ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू में किया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग बुझने के बाद रोके वाहनों को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान आधा घंटे से भी ज्यादा देर तक आवागमन बाधित रहा।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More