देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जनपद की सीमा में चलती कार में आग लगने लगातार दूसरे दिन दूसरी घटना हुई। बुधवार को सदर थाना क्षेत्र स्थित बाढपुरा में गुप्ता नर्सिग होम के पास चलती कार मारूती ओमनी वैन यूपी 85 एम 0681 में अचानक आग लग गई। आग लगने पर कार में सवार मामा भांजे ने किसी तरह चलती हुई कार से कूद कर जान बचाई। कुछ दूर तक कार बिना ड्राइवर के ही चलती चली गई। इसके बाद अचानक रूक गई। कार में आग लगने से टैंक चैराहे तथा लक्ष्मीनगर के बीच का यातायात बंद हो गया। सूचना मिलने पर करीब डेढ बजे फायरबिग्रेड की गाडी मौके पर पहुंची और आग को बुझाकर आवागनम को सुचारू कराया।
यह घटना दोपहर करीब एक बजे हुई। जब पानी की सप्लाई के लिए कार के अंदर आरओ की बौतलें लेकर ड्राइवर विष्णु सैनी पुत्र हरीशचंद सैनी अपने मामा हरीश के साथ जा रहा था। इसी बीच अचानक कार ने आग पकड ली।
नवम्बर महीने में हुईं चलती गाडियों में आग लगने की घटनाएं
-4 नवम्बर को यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक में लगी आग
-4 नवम्बर को एनएच टू पर कोसीकला क्षेत्र में कोटवान सीमा पर कार में लगी आग
-12 नवम्बर यमुना एक्सप्रेस वे पर कार में लगी आग, ंिजदा जला व्यापारी
-13 नवम्बर मथुरा शहर के अंदर बाढपुरा में गाडी में लगी आग
कार में लगा था एलपीजी का घरेलू सिलैण्डर
जिस कार से पानी की बोतलों की सप्लाई की जा रही थी, उसमें एलपीजी का घरेलू गैस सिलैण्डर लगा हुआ था, जिससे गैस लीक होने पर गैस ने आग पकडली। ड्राइवर विष्णु सैनी का कहना था कि वह पैट्रोल लेने जा रहा था और गाडी को पैट्रोल से ही चलाता है।
कार में एलपीजी सिलैण्डर लगा हुआ था। जिसमें आग लग गई। सूचना मिलने पर तत्तकाल फायरबिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
संजय कुमार जयसवाल, फायर आफिसर













Related Items
जहाँ ज़िंदगी अब भी इंसानों के बीच चलती है
देश में 3 मई तक सभी यात्री ट्रेनें ,घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स रद्द रहेंगी, मालगाड़ियां चलती रहेंगी
MATHURA : चलती कार में लगी आग