देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। आगरा-मथुरा रोड के सैन्य इलाके क्षेत्र में ईगल ग्राउंड के निकट दिनदहाडे़़े बदमाशों ने बिसावर के चांदी कारीगर से 16 किलो चांदी के घुंघरूं लूट लिए। तीनों बदमाश फायरिंग कर भाग खडे हुए। दिनदहाडे हुई इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चैकिंग अभियान भी चलाया, मगर कोई सफलता हाथ नहीं मिल सकी।
मिली जानकारी के अनुसार सादाबाद, हाथरस के बिसावर कस्बा निवासी जितेन्द्र कुमार शर्मा पुत्र धीरेन्द्र कुमार शर्मा चांदी कारीगर हैं। वह मजदूरी पर घुंघरूं बनाने का काम करते हैं। बताया जाता है कि आज प्रातः जितेन्द्र शर्मा बिसावर से घुंघरूं की डिलीवरी देने मथुरा के चौक बाजार आ रहे थे।
बताए अनुसार, जितेन्द्र शर्मा बस से गोकुल बैराज पर उतरे, चौराहा से वह पुराने बस स्टैंड के लिए टैम्पो में बैठ गए। टैम्पो मेें पहले से ही तीन सवारी बैठी हुई थीं। जितेन्द्र के पास 16 किलो चांदी के घुंघरूं से भरा बैग था। जितेन्द्र के मुताबिक, जैसे ही टैम्पो ईगल ग्राउंड के पास पहुंचा तभी एक युवक उतरा, उतरा युवक टैम्पो चालक को पैसे देने लगा, इतने में टैम्पो में मौजूद एक युवक ने तमंचा जितेंद्र की कनपटी पर ताना और थैला छीनने का प्रयास किया। विरोध किया तो उसे टैम्पो से खींचकर बाहर धकेल दिया और थैला लूटकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
जितेन्द्र ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बदमाशों की संख्या 3 थी, इनका एक साथी पहले से बाईक लेकर टैम्पो के पीछे खडा था, सवारी बनकर उतरा दूसरा युवक भी इन्हीं का साथी था, तीनों बाईक से मोतीकुंज क्षेत्र में फरार हो गया।
लूटपाट के बाद पीडित ने घटना की सूचना पीआरवी टीम व सदर बाजार पुलिस को दी। दिनदहाडे हुई इस वारदात से पुलिस महकमे में भी हडकंप मच गया। क्षेत्राधिकारी नगर प्रीति सिंह, थाना सदर बाजार प्रभारी जितेन्द्र सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। जितेन्द्र ने लूटे गए माल की कीमत 2 लाख रूपए बताई है। बताया जाता है कि पुलिस ने मौके से खोखा भी बरामद कर लिया है। पुलिस का मानना है कि यह खोखा बदमाशों द्वारा फायरिंग के बाद मिला है।
एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए स्वाट टीम व सर्विलांस, सदर बाजार की टीमें लगी है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।













Related Items
MATHURA : जनपद में पीछे नंबर प्लेट पे प्रेस लिखी हुई तमाम बाइक खुले आम घूमती हुई
कोहरे का कहर - हाईवे पर लोक परिवहन बस और ट्रेलर में भिड़ंत, बस में सवार दो छात्राएं घायल
हथियारों की नोक पर मोटरसाइकिल सवार से लूट 40 हजार