BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : फसल बीमा योजना का लाभ दैवीय आपदा से प्रभावित किसानों को मिले

मथुरा। कृषि बीमा योजना के तहत सिर्फ 13375 किसानों ने बीमा क्लेम के लिए आवेदन किया है। जबकि प्रभावित किसानों की संख्या हजार नहीं लाखों में है। प्रदेश औद्योगिक विकास एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कलेक्टेªट सभागार में जिला योजना की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि सभी अधिकारी अपने कामों की सूची सांसद एवं विधायकों को उपलब्ध करायें, जिससे उनके द्वारा किये गये कार्यों की गुणवत्ता की जांच की जा सके। उन्होंने कृषि विभाग से संबंधित बीज वितरण, कृषक प्रशिक्षण, कृषि रक्षा उपकरण, कृषि उपकरण की समीक्षा करते हुए उप निदेशक कृषि से गतवर्ष में दिये गये बीज एवं उपकरणों की जानकारी ली।
प्रभारी मंत्री ने फसल बीमा योजना के अन्तर्गत आये प्रार्थना पत्रांे की जानकारी प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि कृषि बीमा योजना के अन्तर्गत 13375 प्रार्थना पत्र आये हैं, जिसे अग्रसारित कर दिया गया है। गतवर्ष फसल बीमा योजना के तहत 51 करोड़ की धनराशि वितरित की गई थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहाकि किसानों की फसल का आंकल करवा लिया जाये और किसानों का जो नुकसान हुआ है उसकी भरपायी बीमा कम्पनी से करायी जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि बैंक एवं कृषि अधिकारी किसानों के साथ बैठक करें और यथासम्भव मौके पर ही उनकी समस्याओं का निस्तारण करें।
औद्योगिक मंत्री ने निर्देश दिये कि जिला योजना एवं अन्य मदों से कराये जा रहे विकास कार्यों पर गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि किसी कार्य में कोई लापरवाही या कमी पायी गयी तो संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार ठहराकर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे वृक्षारोपण के साथ-साथ पेड़ों को जीवित रखने की जिम्मेदारी का भी पालन करें।
इस अवसर पर विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, गोवर्धन ठा. कारिन्दा सिंह, जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, एमएलसी संजय लाठर, जिला पंचायत सदस्य नरदेव चैधरी, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदढ़, मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, पीडी बलराम सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजया चैधरी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More