BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापना को लेकर किसान नेता धरने पर आये 

मथुरा। डेंपियर नगर गोल पार्क में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा हटाने पर उपजे विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। किसान नेता रामबाबू कटैलिया ने प्रतिमा स्थापना को लेकर अहिल्याबाई पार्क डैंपियर नगर में सर्वदलीय अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। बता दें कि प्रशासन द्वारा दो सप्ताह पूर्व डेम्पियर नगर के गोल पार्क में लगी महाराजा सूरजमल की प्रतिमा को हटा दिया था। इसे लेकर महाराजा सूरजमल स्मारक सुधार समिति एवं सर्वसमाज के गणमान्य लोगों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर महाराजा सूरजमल की हटाई गयी प्रतिमा को पुनः स्थापित कराने की मांग उठाई थी। इसके लिये मथुरा प्रशासन को 21 जनवरी तक का समय दिया गया था, लेकिन समय सीमा बीतने पर भी स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई निर्णय नहीं लिये जाने पर  इस श्री कटैलिया द्वारा 22 जनवरी से धरना प्रदर्शन का एलान किया था। जिसकी परिणति में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है।
इस अवसर पर आरबी चैधरी,रामरस पाल पोनिया, योगेंद्र सिंह  फौजदार, राजबीर सिंह पार्षद, महेंद्र चैधरी, जगदीश नोहवार, सौरव चैधरी, महेंद्र सिंह पांडव, जयवीर सिंह आर्य, चै दलबीर सिंह विद्रोही, डॉ नत्थी सिंह तोमर,पार्षद राकेश ठेनुआं, मनोज नरवार, पत्रकार विजय आर्य, सन्तोष जुरल, पवन चैधरी, सुजीत प्रधान पाली खेड़ा, अमित चैधरी, शैलेंद्र सिंह, होरीलाल पाठक, विवेक देसवार,मुरारीलाल कुंतल, अरविंद सिंह सिनसिनी ,रुस्तम सिंह, विराट चैधरी आदि लोग धरने में प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

हाईस्कूल एवं इण्टर की पै्रक्टिकल परीक्षायें यथावत रहेंगी
मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र के निर्देशानुसार शीत लहर के दृष्टिगत सभी विद्यालय कक्षा-12वीं तक के 22 एवं 23 जनवरी तक बन्द रहेंगे। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये हैं कि आदेशों का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 22 एवं 23 जनवरी को खोलने वाले विद्यालयों के प्रबंधकों के खिलाफ होगी कार्यवाही। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि हाईस्कूल एवं इण्टर की प्रैक्टिकल परीक्षायें यथावत रहेंगी।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More