देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मथुरा रेड जोन से निकल कर ओरेंज जोन में आ गया है। यानी कोरोना के खतरे का स्तर मथुरा में कम आंका गया है। इसके बाद भी लाॅकडाउन आलू है लाॅकडाउन के सामान्य प्रतिबंध अभी भी लागू हैं। इसके बावजूद लोग बेकाबू हो रहे हैं। प्रतिबंध के बावजूद खुले कें फड लगा कर कचैडी बिक रही हैं। तो बैंकों के सामने भीड लग रही है। कहीं जाम लग रहा है तो कहीं बैंड मास्टर काम काज ठप होने पर मास्क सिलाई कर अपनी रोजी रोटी निकाल रहा है। बाजारों में भीड उमड रही है। यहां तक कि कई बार बाजारों में ऐसा लगता है कि किसी तरह का कोइ प्रतिबंध ही नहीं है। कोतवाली रोड स्थित बैंक पर ग्राहकों की भीड इस भयंकर गर्मी के बावजूद इस कदर गुत्थमगुत्था थी कि सोशल डिस्टेंसिंग की कल्पना तक नहीं की जा सकती थी। मथुरा वृंदावन रोड पर सीवर लाइन की खुदाई का काम चल रहा है। यहां जाम के हालात बने रहते हैं। एक तरफ दो पहिया वाहन पर दूसरे व्यक्ति के बैठने पर चालान किये जा रहे हैं वहीं यहां जाम में लोग इस तरह फंसे रहते हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग की बात ही बेमानी हो जाती है। कुछ दुकानों को खोले जाने की अनुमति मिली है लेकिन अभी भी ढेल ढकेल पर खाने पीने की वस्तुओं को बेचना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद फड लगा कर जगह जगह कचैडी बेचते लोग मिल जाएंगे और वहां खाने वालों की भीड भी मिलेगी। यह सब लाॅकडाउन में हो रहा है। कारोबार भी अजीब करवट ले रहा है। शादी समारोहों पर लगी रोक के बाद बैंड बाजे वाले भी बेकार बैठे हैं, ऐसे में हर कोई जुगाड बिठा रहा है। एक बैंड बाजे वाले ने मास्क सिलना शुरू कर दिया है। लोग इन्हें खरीद रहे हैं लगा रहे हैं ऐसे में ये मास्क कितने उपयोगी हैं यह जानने का प्रयास करने वाला कोई नहीं है। जिस तरह लोग चालान कटने के डर से किसी भी तरह के हैलमेट को सिर पर रख लेते हैं उसी तरह मास्क भी लगा रहे हैं।
सौंख में दुकानदारों को सीओ ने दी हिदायत
कस्बा सौंख में बुधवार को सीओ गोवर्धन जितेंद्र कुमार ने गस्त कर गाइड लाइन के विपरीत दुकान खोल रहे दुकानदारों को हिदायत दी। उन्होंने दुकानों की वीडियोग्राफी कराकर दुकानदारों को चिह्नित करके फेसनेम एप से जानकारी जुटाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ जितेंद्र कुमार द्वारा कस्बे की दुकानों पर भीड़ देखकर दुकानदारों को हिदायत दी कि कोई दुकानदार दुकान के बाहर भीड़ न लगने दे, बिना मास्क पहने किसी भी ग्राहक को सामान ना दे। अगर रोस्टर के विपरीत दुकान खोलने की सूचना मिली तो दुकानदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सीओ ने कहा घर के सभी सदस्य घर से बाहर न निकले, एक सदस्य को भेजकर सामान मंगा लिया जाए। सीमेंट रोड, तिलहानी बाजार, सर्राफा बाजार, मुस्लिम मंडी, पशु अस्पताल, सौंख गोवर्धन रोड, गढ़वाल मोहल्ला का निरीक्षण किया।













Related Items
जन संख्या वृद्धि में संतुलन से विकास को गति मिली है
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिली गर्मी से राहत, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज
पाकिस्तान से मिली कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी,राजपाल यादव समेत 3 बड़े नाम भी निशाने पर