BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन

मथुरा। जून महीने का आगज विद्युत विभाग में आंदोलन के साथ होगा। हालांकि छह महीने तक किसी भी तरह के आंदालन और प्रदर्शन पर रोक है। इसके बावजूद विद्युत विभाग में कर्मचारियों ने आंदोलन का फैसाल लिया है। जून महीने में विभाग में काम काज पटरी पर लौटने की उम्मीद है। दूसरी और निजीकरण के विरोध में विभागीय कर्मचारियों ने आंदोलन का फैसला लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि हम कमजोर पड़ेंगे तो विभाग की क्षति के साथ साथ आम-जनमानस और निश्चित रूप से विभाग से जुड़े होने के कारण हम सभी लोगों के सामने विकट संकट पैदा हो जाएगा। अभियंता संघ के शाखा सचिव, संघर्ष समिति के संयोजक मोहन बाबू आर्य आदि ने कहा कि इसके विरोध में एक जून को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आहवान पर आंदोलन होगा। हमारी संख्या बल ही हमारी शक्ति को प्रदर्शित करेगा।
उन्होंने कहाकि कोरोना को लेकर हम भी सतर्क हैं। शासन और जिला प्रशासन के आदेशों का पूरी तरह पालन होगा। मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दायीं बाजू पर काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक कैंट कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता से मांग की कि वह अपने स्तर से भी सभी अभियंता व सहकर्मी साथियों को इस विरोध सभा में शामिल होने हेतु निर्देशित करने के साथ साथ स्वयं भी उपस्थित हों।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More