BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गावों में बिजली सखी वसूलेंगे बिजली के बिल

मथुरा। विकास खण्ड कार्यालय पर एसडीओ आईएसबी अजय पाल सिंह ने विद्युत विभाग के चौमुहां खण्ड अधिकारी राहुल चौरसिया ने गांवों में संचालित स्वं सहायत समूह की महिलाओं में से प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक बिजली सखी चयन किया है। सोमवार को तीस बिजली सखियों का चयन किया गया। एसडीओ अजयपाल सिंह ने बताया कि स्वं सहायता समूह की महिलाएं अब घर घर जाकर बिजली का बिल जमा करेंगी। विकास खण्ड चौमुहां की 41 ग्राम पंचायतों में संचालित स्वं सहायता समूह की महिलाओं में से एक महिला का चयन बिजली सखी के रूप में किया जाना है।

तीस बिजली सखियों का चयन कर लिया गया है। बिजली बिल जमा करने की एवज में बिजली सखी को 20 रूपये और बडे बिल पर अतिरिक्त कमीशन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिजली बिल जमा करने के लिए एण्ड्राइड मोबाइल को प्रिंटर से कनेक्ट करके इनकी एक आइडी बनाई गयी है। जिससे बिल जमा की रशीद गांव में ही उपभोक्ता को उपलब्ध करा देंगी। सभी बिजली सखियों की ब्लॉक पर प्रत्येक सोमवार को मीटिंग की जाएगी।

मीटिंग में विकास खण्ड के अधिकारियों के अलावा विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जो समस्याओं का निस्तारण करेंगे। एसडीओ राहुल चौरसिया ने बताया कि बिजली सखी नियुक्त किये जाने के बाद ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। वह गांव में ही बिजली का बिल जमा कर सकेंगे। अब उन्हें गांव से दूर बिल जमा करने के लिए नहीं जाना होगा। इससे ग्रामीणों का बिजली का बिल भी समय से जमा हो जाएगा। नियमत बिल जमा करने पर घरेलू उपभोक्ता को एक प्रतिशत तथा ट््यूबैल उपभोक्ता का सात प्रतिशत की छूट मिलेगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More