BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

मथुरा। बरसाना क्षेत्र में घर के बाहर सो रहे वृद्ध की पीटपीट कर हत्या कर दी गई। वृद्ध का शव घर से कुछ दूरी पर पडा मिला। हालांकि पुलिस अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाही नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर ही वह मामला दर्ज कर कार्रवाही करेंगे। शनिवार की सुबह घर के नजदीक ही एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

घटना गांव आजनोक के नगला कनक सिंह निवासी 65 वर्षीय कैलाश शुक्रवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सोए हुए थे। सुबह तकरीबन छह बजे जब उनके परिजन जागे तो उनका शव घर के कुछ दूरी पर पड़ा मिला। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।


सूचना मिलने के बाद पुलिस  मौैकेे पर पहुुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी तहरीर नहीं दी है। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि मृृतक कैलाश खेती करते थे। उनका एक भाई पुलिस कांस्टेबल है परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। अभी नामजद तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों के अनुसार कैलाश की कोई रंजिश नहीं थी।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More