BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : सौंख में लॉकडाउन का असर, आवश्यक सेवाएं जारी

सौंख। सूबे की योगी सरकार के आदेश पर हुए दो दिन के लाॅकडाउन में आवश्यक सेवाऐं को छोड़कर पूरा व्यापार बंद रहा। लेकिन सुबह होते ही सड़कों पर लोगों का आवागमन शुरू हुआ।


प्रदेश में कोरोना महामारी को रोकने के लिए सीएम योगी द्वारा लगाये गये लाॅकडाउन के चलते कस्बा का व्यापार समेत बाजार बंद दिखाई दिये। इस दौरान सब्जी मंडी, बैंक चैराहा, गांधी चैक, सर्राफा बाजार, कपड़ा बाजार, मिठाई बाजार, लुहार बाजार, मुख्य बाजार, गढ़वाल मौहल्ला आदि बाजारों में लाॅकडाउन के चलते सन्नाटा पसरा रहा। उधर आवश्वक सेवाओं में दूध, सब्जी, मेडीकल, फल की दुकानें निर्धारित समय सीमा पर खुली रही।

लाॅकडाउन का पालन कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने पूरी तैयारी कर दी। कस्बा में सीओ गोवर्धन जितेंद्र कुमार के निर्देशन में मगोर्रा के थाना प्रभारी रोहन सिंह और चैकी प्रभारी चंद्रपाल सिंह मय फोर्स के मुस्तैद नजर आये।

इस बारे में चेयरमैन भरत सिंह कुंतल ने बताया कि सभी व्यापारियों से बाजारों को बंद करके घरों में रहने की अपील की गई है। लोगों द्वारा लाॅकडाउन का पूर्णतः पालन कर रहे है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More