BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : वार्षिकोत्सव में दिव्यांगों ने भी दिखाया जलवा

मथुरा। महर्षि दयानंद पुनर्वास संस्थान एवं महर्षि दयानंद विद्यालय का वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया शुभारंभ भारतीय संस्कृति के अनुरूप  यज्ञ के माध्यम से किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश पचैरी निदेशक राधा माधव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने की  प्रमुख अतिथि के रूप में ऋषभ दीक्षित विभोर प्रकाशम मीनाक्षी अग्रवाल वात्सल्य ग्राम मुरारीलाल जादौन लक्ष्मी वासुदेवन पंकज स्पष्टिक सेंटर वृंदावन मुकेश शर्मा एवं धर्मेंद्र सिसोदिया रहे इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ दिव्यांग बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई तथा उन्होंने डॉ प्रियंका हैदराबाद रेप केस पर दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति प्रस्तुत की एवं समाज को महिलाओं के प्रति संवेदनशील होने का संदेश दिया तथा उनकी सुरक्षा का भाव जागृत करने का प्रयास किया साथ ही सभी से संकल्प कराया की यदि कोई महिला किसी भी परिस्थिति में परेशानी में है तो उसका यथासंभव सहयोग करेंगे। डॉ धनंजय कुमार तिवारी प्रधानाचार्य ने विद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा विशेष रुप से डी.एड. विशेष शिक्षा वाले विद्यार्थियों को दिव्यांगों के कानून के विषय में विशेष रुप से जागरूक किया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय मथुरा के प्रतिनिधि देवकीनंदन शर्मा ने अपर जिला जज राम इच्छुक यादव के निर्देशन में संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।
चेन्नई से आई लक्ष्मी वासुदेवन में महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालने के साथ-साथ उनको आत्मरक्षा के गुर सिखाए तथा बालिकाओं से संकल्प कराया कि वह सभी आत्मरक्षा करना जरूर सीखेंगी और किसी भी परिस्थिति में हिम्मत ना हार कर परिस्थिति का सामना हिम्मत के साथ करेंगी।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के होनहार छात्र छात्राओं को शैक्षिक उपलब्धियों हेतु पुरस्कार वितरण तथा विद्यालय में कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाओं को उनके समर्पण हेतु  उपहार वितरण किया गया कार्यक्रम का संचालन सौरभ डागुर सोनिया उपाध्याय एवं पूजा फौजदार ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन आर्य अशोक शर्मा ने किया तथा इस अवसर पर मुख्य रूप से रासबिहारी उपाध्याय यशा शर्मा अनीता पवन नागेश गोविंद पचैरी आदि उपस्थित रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More