देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। दिशा इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी (यूनिट ऑफ एस एफ हेल्पिंग हैंड्स सोसाइटी) मथुरा ने आपना वार्षिक कार्यक्रम श्री जी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में आयोजन किया। कार्यक्रम में इंस्टिट्यूट की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मौजूद मुख्य अतिथि माधवास रॉक बैंड, प्रिंसिपल राजीव गुप्ता जी,गोविंद जी भाईसाहब, आगरा से अमित कथूरिया सिटी वाष्णेय, सचिन शर्मा और इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर शिखा अग्रवाल ने माँ शारदा के सम्मुख दीप प्रज्वल्लन कर कार्यक्रम की शुरुवात की। इसके बाद सभी अतिथियों का पटका एवं बुके देकर स्वागत किया गया। इसी क्रम में बच्चो द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया जिसमे दुर्गा स्त्रोत, नन्हे कदम राउंड, अलग अलग राज्यों की झलक, गाउन राउंड, यूनिक ट्रांसफॉर्मिंग राउंड, लहँगा राउंड अन्य प्रदर्शन किया और समाज को एक बेहतर सदेश देने की कोशिश की। उत्थान स्ट्रीट स्कूल के बच्चो द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का प्रदर्शन कर एक बेहतर सन्देश दिया।
मुख्य अतिथि माधवास रॉक बैंड ने सभी का प्रोत्साहन बढ़ाया और कहा की इंस्टिट्यूट कौशल विकास और बेटिओ के लिए बेहतर कार्य कर रहा है और श्रंग बरसेश् गाकर सभागार का माहौल संगीतमय बना दिया। वही विद्यालय के प्रधानचार्य राजीव गुप्ता जी ने इंस्टीट्यूट के छात्राओं को डिप्लोमा और सर्टिफिकेट वितरित किए और महिला शिक्षा पर बल देते हुए कहा की एक बच्ची शिक्षित हो जाएगी तो पूरा परिवार अशिक्षा के कलंको को मिटने के सक्षम होगा, शिक्षित नारी से हे समाज विकसित और सशक्त होग। फैशन शो के जूरी मेंबर के रूप में मिस शिल्पी वार्ष्णेय, सचिन शर्मा एवं रश्मि अग्रवाल उपस्तिथ रहे जिन्होंने फैशन शो एवं बच्चो द्वारा बनायीं गयी ड्रेसेस को जज किया। जिसमें कि वेस्टर्न कंटेंपरेरी राउंड में प्रथम स्थान कृष्णा अग्रवाल द्वितीय स्थान श्वेता चैधरी, गाउन राउंड से प्रथम स्थान अंजलि भदोरिया द्वितीय स्थान उपासना बांटने और तीसरा लहंगा राउंड से सुरभि चैरसिया द्वितीय स्थान पर आरती सोलंकी विनर रहे।
मदवास ने सभी विनर्स को ट्रॉफी सर्टिफिकेट और शेषे पहनाकर सम्मानित किया। एवं स्टूडेंट ऑफ द ईयर वर्णिका अरोरा और फैकल्टी ऑफ द ईयर अंकिता शर्मा को भी ढेर सारी बधाई दी, साथ ही में पढ़ रहे निशुल्क छात्राओं को के.आर.एस ग्रुप के एमडी जयप्रकाश त्यागी जी के हाथों से 15 लड़कियों को सिलाई मशीन का वितरण किया गया जिससे वो अपना रोजगार कर सके और आत्मनिर्भर बन सके। एवं बबिता अग्रवाल जी,मिथलेश जी, प्रिया जैन, रंजन मित्तलऔर श्री जी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर पूर्व छात्र परिसद ने 11 महिलाओं का सम्मान किआ गया जो अपने दम पर अपने घर को चला रही है और ऐसे अनेक महिलाओं को प्रेरित कर रही है की अगर महिला कुछ करने पर आये तो वो कुछ भी कर सकती है। इंस्टिट्यूट की डायरेक्टर शिखा अग्रवाल ने श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर के कृष्णकांत कनोडिया जी और प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता का तहे दिल से शुक्रिया किया और बताया कि इन के सहयोग के बिना यह कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता था। वहीं दूसरी ओर एस.एफ हेल्पिंग हैंड सोसाइटी के अध्यक्ष जे.पी बंसल ने 2019-20 की वॉलेंटियर ऑफ द ईयर अलका सारस्वत और 2020- 21 के राहुल यादव को ढेर सारी बधाई दी और सभी सहयोगि परशुराम शर्मा श्री जी बाबा स्कूल, मां केला चैरिटेबल ब्लड बैंक, प्रेरणाअग्रोहा विकास ट्रस्ट महिला समिति, जैन हीरो, और मौजूद सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर राजन गुप्ता, पियूष बंसल, भारत अग्रवाल, , निशांत ठाकुर, उरमिन्दिता, पूजा, आराधना, पायल, हिमांशु, पंकज, चित्रा आदि लोग मौजूद रहे।













Related Items
MATHURA : सांसद ने ली दिशा की बैठक, मौजूद रहे सभी विधायक
बील पत्र का वृक्ष लगाने से होते हैं यह फायदे, इस दिशा में लगाए
युवाओं का करियर संवारने की दिशा में आयुष मंत्रालय उठाएगा कदम, 10 सितम्बर को गुवाहाटी में सम्मेलन