BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

खजानी इंस्टीट्यूट ने मनाया 13 वां वार्षिकोत्सव

मथुरा। खजानी इंस्टीट्यूट द्वारा 13 वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस वर्ष वर्चुअल प्लेटफार्म के द्वारा मनाए गए वार्षिकोत्सव में करोना महामारी के इस दौर में सुरक्षित और सावधानी पूर्वक खुशियों को अभिभावकों के साथ साझा किया गया।


वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद् के डिप्टी कमिश्नर रामेंद्र कुमार, केजी माहेश्वरी, डॉ प्रीति जौहरी, डॉ. झूमि कुलश्रेष्ठ के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागी वस्त्र निर्माण व सौंदर्य और केश विन्यास प्रतिभा का मंचन भी किया गया। जिसमें इंस्टीट्यूट की समस्त छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। निर्णायक मंडल द्वारा स्टार डिजाइनर, स्टार ब्यूटीशियन, बेस्ट हेयर स्टाइलिस्ट, बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट, बेस्ट प्रेजेंटेशन और बेस्ट क्रिएटिविटी आदि श्रेणियों में छात्राओं का चयन किया गया। विशेष आकर्षण डांस ऑफ इंडिया रहा। जिसमें विभिन्न प्रांतों की लोक नृत्य को छात्राओं ने बेहद मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया। पश्चिमी और क्लासिकल दोनों को एक साथ मिश्रित करके छात्राओं द्वारा दी गई प्रस्तुति को भी दर्शकों ने बेहद सराहा। इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संस्था की फाउंडर शिप्रा राठी ने बताया कि यह कार्यक्रम खजानी इंस्टिट्यूट में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। जिसमें सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More