BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने जारी किया रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोर कार्ड

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग यानि 'NIOS' ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए ऑन-डिमांड परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। अभ्यर्थी अपने स्कोरकार्ड को आधिकारिक वेबसाइट www.results.nios.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

इसकी जानकारी एनआईओएस ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। एनआईओएस के हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया है, "एनआईओएस सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी ऑन डिमांड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं।" जानकारी के लिए बता दें कि NIOS परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की मदद से परिणाम पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। यें परीक्षाएं इसी वर्ष 16 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की गई थी। 

https://twitter.com/niostwit/status/1389123629942657024

NIOS Result: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

सबसे पहले आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल www.results.nios.ac.in पर जाएं।
अब पेज पर परिणाम/रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर और सिक्यॉरिटी कोड डालें।
अब परिणाम आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
NIOS 10th, 12th Result इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

https://results.nios.ac.in/home/on-demand?type=2

NIOS जून 2021 परीक्षा

बताना चाहेंगे कि बीते अप्रैल में NIOS ने कहा था कि वह देशभर में कोविड-19 स्थिति की करीब से निगरानी कर रहा है और 10वीं, 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए जून 2021 की परीक्षा की तारीखों को फाइनल करने से पहले शिक्षार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखेगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More