BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पत्रकारिता के लिए इंस्टीट्यूट और मथुरा प्रेस क्लब की होगी पहलर : रंजीत पाठक

मथुरा। प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर ने जनपद के सभी मीडियाकर्मियों को 7.5 लाख रूपये का बीमा कवर दिया है। युवा उधोगपति और समाजसेवी तथा प्रोजेक्ट आत्म निर्भर के क्रिएटर रंजीत महेश पाठक ने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन आईजेयू मथुरा इकाई के आव्हान पर ऐतिहासिक पहल करते हुए जनपद के कुल 188 पत्रकारों को 7.5 लाख की बीमा पालिसी प्रदान कर लंबे अरसे से चली आ रही एक महत्वपूर्ण मांग को पूरा किया।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (आईजेयू) मथुरा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज के अथक प्रयास से मथुरा के लगभग सभी पत्रकारों का दुर्घटना कम स्वास्थ्य बीमा आत्मनिर्भर प्रोजेक्ट के तहत कराया गया है.


प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर के क्रिएटर रंजीत महेश पाठक ने कहा कि मथुरा जनपद के कोरोना योद्धा पत्रकारों को कोविड 19 महामारी में सुरक्षा हेतु 7.5 लाख की बीमा पॉलिसी जान हथेली पर लेकर अपने कर्तव्य और फर्ज निभाने में लगे हुए पत्रकारों को एक सुरक्षा कवच प्रदान करेगी लेकिन जो किसी भी विपरीत परिस्थिति में फायदेमंद होगी द्य उन्होंने कहा की वो शीघ्र ही मथुरा में पत्रकारिता की पढ़ाई हेतु एक कॉलेज एवं मथुरा प्रेस क्लब की स्थापना हेतु प्रयास करेंगे श्रमजीवी पत्रकार यूनियन आईजेयू मथुरा के अध्य्क्ष नरेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि जान की परवाह किये बगैर दिन रात खबरों के संकलन में व्यस्त पत्रकारों के लिए बीमा एक ढाल बनकर परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगा  तथा मथुरा इकाई सदैव पत्रकारों के हितार्थ कार्य करती रहेगी द्य मौके पर मौजूद समस्त पत्रकारों ने स्वर से प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर और श्रमजीवी पत्रकार यूनियन आईजेयू का आभार व्यक्त किया.


प्रतिष्ठित बीमा कंपनी द्वारा 7.5 सात लाख की बीमा पॉलिसी मिलने पर मौके पर मौजूद समस्त पत्रकारों में हर्ष की लहर दौड़ गयी। कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अनुपालन के चलते एक सांकेतिक कार्यक्रम द्वारा कम संख्या में पत्रकारों को पॉलिसी वितरित की गयीं। जिसमें अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज, मधुसूदन शर्मा, हेमन्त शर्मा, मोहनश्याम शर्मा, रवि यादव, शिवशंकर शर्मा, सुशील गोस्वामी, अमित शर्मा, योगेश भारद्वाज, अमित भार्गव, श्रेया शर्मा, लोकेश चैधरी, चैधरी विजय आर्य, प्रकाश सैनी, जगदीश गोयल, रमेश चंद, सुरेश सैनी, गौरव शर्मा, नीरज चतुर्वेदी, मंत्रवीर चैधरी, दीपक सारस्वत, दीपक चतुर्वेदी, योगेश गौतम, गिरीश ठाकुर, मोहन मीणा, कल्लन आदि उपस्थित रहे ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More