BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : ईट भट्टा संचालकों की समस्याओं पर किया मंथन

मथुरा। अखिल भारतीय ईंट व टाईल निर्माता महासंघ समिति की  बैठक में ईंट भट्टा संचालकों ने ईंट उद्योग की समस्याओं पर मंथन कर सरकार से आवश्यक राहत की गुहार लगाई गयी । बैठक में ईंट निर्माण में फलाई ऐश के प्रयोग में आने वाली परेशानियों और बेमौसम वर्षा एवं ओलावृष्टि से हुये नुकसान, एनसीआर क्षेत्र के ईंट भट्टो की परेशानियों पर चर्चा की गयी। एक दिवसीय कार्यकम में उत्तर प्रदेश, बिहार, पं बंगाल, गुजरात, पंजाब, तमिलनाडू आदि राज्यों से भट्टा संचालक एवं महासंघ के एक सैकडा से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया ।
रूक्मणी विहार वृन्दावन में आयोजित महासंघ की मीटिंग में बोलते हुये उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता संघ के महामंत्री अतुल कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों बैमोशम वर्षा एवं ओलावृष्टि से ईंट भट्टा संचालकों को लाखों का नुकसान हुआ है । इसे देखते हुये सरकार को रायल्टी टैक्स में छूट देनी चाहिये । उत्तर प्रदेश ईट निर्माता समिति अध्यक्ष ओमवीर सिंह भाटी ने राज्य सरकार द्वारा 2 हैक्टेअर से कम मिट्टी उठान पर भट्टो को इनवायरमेंट क्लीयरैंस से छूट दिये जाने का स्वागत किया गया।
महासंघ अध्यक्ष देवेन्द्र भाई प्रजापति ने कहा कि पर्यावरण मंत्रालय द्वारा ईंटों में फलाईऐश का अधिकतम प्रयोग करने पर जोेर दिया जा रहा है लेकिन इसमें होने वाली व्यवहारिक परेशानियों क समाधान नहीं किया गया है । इससे भट्टा संचालकों के सामने यह उद्योग घाटे का सौदा साबित हो रहा है ।
आयोजन में ब्रज के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किये । मथुरा जिला ईंट भट्टा एशोसिएशन के महामंत्री भानुप्रकाश वाष्र्णेय ने सभी आगुन्तक पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत किया ।
बैठक में अखिल भारतीय ईंट व टाइल निर्माता महासंघ समिति के संरक्षक अनंत नाथ सिंह, महामंत्री विजय कुमार गोयल, उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति उपाध्यक्ष गोपी श्रीवास्तव, राजेश अग्रवाल, मथुरा जिला ईंट भट्टा एशोसिएशन अध्यक्ष सुधीर फौजदार, उपाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मोरध्वज अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, राजकुमार वाष्र्णेय, महेन्द्र सिंह, राकेश शर्मा, रवि वोहरे, लोकेश दीक्षित, भूरा, अनिल सिंघल, भूरा सिंह, मुरारी लम्बरदार, कृपाल सिंह, वेदप्रकाश, अनिल अग्रवाल, देवेन्द्र गुप्ता, राजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More